पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Saina Nehwal Beats PV Sindhu In India Open Grand Prix Gold Badminton Championship

साहिना नेहवाल ने जीती ग्रांड प्रिक्स गोल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप- 2014

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. कल लखनऊवासियों का 26 जनवरी बाबू बनारसी दास उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एकेडमी में मन रहा था। यहां भारत के दो बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी साहिना नेहवाल और पीवी संधु पोंटी चढ्ढा फाउंडेशन की ओर से आयोजित सैयद मोदी इंटरनेशनल इंडिया ग्रांड प्रिक्स गोल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप- 2014 में एक-दूसरे के खिलाफ कोर्ट में थी।
करीब डेढ़ घंटे चले इस पूरे मैच का लुफ्त प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उठाया। ग्राउंड में सानिया नेहवाल और पीवी संधु के आने पर भी उन्होंने पुरे जोश के साथ उनका स्वागत किया। मैच का लुफ्त उठाते हुए अखिलेश यादव ने दोनों खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए कई बार दोनों के अच्छे शॉट पर ताली भी बजाई। इस दौरान अखिलेश यादव ने सबसे पहले दोनों खिलाड़िओं के साथ दर्शकों को 26 जनवरी की बधाई भी दी।
दर्शकों ने भी दोनों के खेल पर जमकर हूटिंग की। पूरा स्टेडियम दर्शकों से भरा था। इसमें ज्यादा संख्या युवाओं की थी। दोनों खिलाड़ी भारत की थी इसलिए दर्शकों ने दोनों के लिए बराबर हूटिंग की। सानिया नेहवाल ने पहले सेट में पीवी संधु को 21-14 से हराया, जो करीब बीस मिनट तक चला, लेकिन दूसरे मैच में पीवी संधु ने नेहवाल को कड़ी टक्कर दी।
सानिया नेहवाल ने दूसरे मैच में पीवी संधु को 21-18 से हराया। सानिया ने जैसे मैच अपने नाम की दर्शकों ने खड़े होकर नेहवाल को जीत की बधाई दी। अखिलेश यादव ने भी खड़े होकर खुशी जाहिर की। नेहवाल ने भी अखिलेश यादव के बायीं तरफ दर्शक दीघा में अपनी विनिंग रैकेट को दर्शकों की तरफ उछाल दिया।
जीत की ख़ुशी सानिया नेहवाल के चहरे पर झलक रही थी। उन्होंने बताया कि लखनऊ के दर्शक काफी जोशीले हैं और ऐसे दर्शकों के बीच खेलना रोमांच से भरपूर होता है। सानिया नेहवाल ने कहा कि एक लम्बे समय के बाद वह मैच में वापस आई हैं और एक सीनियर खिलाड़ी के सामने खेलना और अपना बेस्ट देना बेहद मुश्किल होता है।
उधर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी जीत का मेडल सानिया नेहवाल के गले में डालकर खुशी जाहिर की और नेहवाल को सैयद मोदी कप पुरूस्कार में दिया। दर्शकों ने भी इस दौरान जमकर हूटिंग की।
आगे देखें बैडमिंटन चैम्पियनशिप- 2014 की सारी तस्वीरें...