पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Salman Khurshid Inaugurate Road In Lucknow

सलमान खुर्शीद चले 'आप' की राह, बच्चे से कराया सड़क का शिलान्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ/फर्रुखाबाद. कांग्रेस के नेताओं पर भी अब 'आप' पार्टी का असर साफ़ दिखने लगा है। अभी तक ख़ास जगहों और कार्यक्रमों में आम जनता को दूर से तमाशा दिखाने वाले बड़े नेता अब जनता के बीच में नजर आने लगे हैं। एक ऐसा ही नजारा प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में देखने को मिला। यहां भारत सरकार के विदेश मंत्री सलमान खुर्सीद ने सोमवार को फर्रुखाबाद में एक बच्चे से सड़क का शिलान्यास करवाया।
फर्रुखाबाद के डीएन कॉलेज में नेहरु युवा के कार्यक्रम में भाग लेने आए भारत सरकार के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का मिजाज कुछ बदला-बदला दिखा। एक दिवसीय दौरे पर आए विदेश मंत्री ने जिले में कुछ सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। यह शिल्यान्यास सलमान खुर्शीद ने नहीं किया, बल्कि छपाई कारखाने में काम कर रहे एक मजदूर के लड़के से करवाया। जो अपने आप में वहा खड़े कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और आम जनता के लिए अदभुत था।
इतना ही नहीं सड़क पर चलते हुए सलमान खुर्सीद ने सड़क के किनारे बकरी के मेमने को अपने गोद में उठा लिया और काफी देर तक उसको अपनी गोद में उठाए रखा। उस गांव के लिए यह नजारा किसी सिनेमा की शूटिंग से कम नहीं था। एक ग्रामीण ने कहा कि अभी तक जब भी कोई नेता इस गांव में आते थे तो पूरा रोड खाली करवा दिया जाता था। अगर कोई मवेशी उनके रास्ते में आ जाए तो उसे डंडे से मारकर भगाया जाता था, लेकिन आज इन्होंने जो प्रेम मेमने के प्रति दिखया है वह किसी अजूबा से कम नहीं था।
मीडिया ने जब सलमान खुर्शीद से आप पार्टी के विधायक बिन्नी को लेकर सवाल किए तो उन्होंने कहा कि यह पार्टी के आपसी झगड़े हैं। साथ ही यह भी कह डाला कि ये पार्टी के लिए अच्छे संकेत नहीं है।
सड़क का शिलान्यास करने वाले लड़के सचिन ने कहा कि वह तो दूर बैठा मंत्री को देख रहा था। इतने में मंत्री ने उसे इशारा कर अपने पास बुलाया। पहले तो वह डर गया और डरता हुआ उनके पास पहुंचा, तो वो बोले 'चलो तुम आज ये पर्दा हटाओगे।'