पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Samajwadi Party Victory Celebration Bypoll Election Lucknow Latest News

शानदार जीत के बाद सपा ने मनाया जश्न, बसपा-कांग्रेस ऑफिस में पसरा सन्नाटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: सपा की जीत का जश्न मनाती महिला कार्यकर्ता।
लखनऊ. यूपी उपचुनाव में सपा ने शानदार जीत हासिल की। कुल 11 विधानसभा सीटों और मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में सपा ने आठ सीटों पर फतह हासिल की। सपा के तेजप्रताप सिंह ने भी मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव जीत लिया। पार्टी ने मिठाइयां बांटकर जीत की खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान आतिशबाजी भी की। वहीं, इन सबके उलट कांग्रेस और बसपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा।
सपा में उपचुनाव के नतीजे आने के बाद खुशनुमा माहौल था। क्या कार्यकर्ता क्या पदाधिकारी, सभी जीत की खुमारी में डूबे थे। वे अपने-अपने तरीके से जीत का जश्न मनाने में मशगूल थे। कार्यकर्ताओं ने महासचिव राम आसरे कुशवाहा को मिठाई खिलाई औऱ उन्हें जीत की बधाई दी। इस दौरान भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।
उपचुनाव में एक भी सीट नहीं जीतने वाली कांग्रेस के कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। कांग्रेस का कोई भी जाना-पहचाना चेहरा प्रदेश कार्यालय में नहीं दिखाई दिया। बसपा के कार्यालय में भी कोई नहीं था। कांग्रेस की हार से साबित हो गया कि लोग अभी भी कांग्रेस से नाराज हैं। बहरहाल, सपा ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मिली हार का बदला इस उपचुनाव में ले लिया।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें...