लखनऊ. बसंत पंचमी के मौके पर राजधानी में कई जगहों पर सरस्वती पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में जहां सरस्वती पूजन किया जाएगा तो वहीं, लोग पीले कपड़ों में भी नजर आएंगे। इसके साथ ही होली की तैयारी भी शुरू हो जाएगी। इसके तहत सड़कों और चौराहों पर होलिका दहन के लिए लकड़ियां भी रखी जाएंगी। इसे गांव की भाषा में ढाव भी कहा जाता है।
इस बार वसंत पंचमी का मुहूर्त दोपहर 12:42 से शुरू होकर अगले दिन सुबह 10:20 तक रहेगा। इस दिन मां सरस्वती के साथ भगवान शिव के पूजन का भी विधान है।
यहां होंगे कार्यक्रम
-नव जागृति समिति द्वारा मालवीय नगर स्थित सरस्वती पार्क में 12-14 फरवरी तक कार्यक्रम।
-श्री दुर्गाजी मंदिर शास्त्रीनगर द्वारा 13 फरवरी को सामुहिक विवाह का आयोजन।
-जैन समाज द्वारा शोभा यात्रा चौक में निकाली जाएगी।
-नया हनुमान मंदिर अलिगंज में तहरी भोज का आयोजन किया जाएगा।
-ओडिशा समाज द्वारा भी कई आयोजन किए जाएंगे।
फोटो: आज सरस्वती पूजा का विधान है।