पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • School Girls Awareness Cleaning Campaign Latest News

स्‍कूली छात्राओं ने सफाई अभियान चलाकर कि‍या लोगों को जागरूक, देखें तस्‍वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: सड़कों के कि‍नारे पड़े कूड़े को चुनती छात्राएं।

लखनऊ. पीएम नरेंद्र मोदी भले ही औपचारिक तौर पर देश में दो अक्‍टूबर से ‘स्‍वच्‍छ भारत मिशन’ अभि‍यान शुरू करेंगे, लेकिन राजधानी में इसको लेकर अभी से ही अलग-अलग संस्‍थाएं अपने स्‍तर से कार्य करना शुरू कर दी है। शुक्रवार को यहां के लॉरेटो गर्ल्‍स स्‍कूल के करीब 60-70 छात्राओं ने प्रिंसि‍पल के साथ मि‍लकर स्‍वच्‍छता अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं ने आसपास साफ-सफाई करके लोगों को जागरूक किया। प्रिंसिपल एल जॉर्ज ने बताया कि किसी भी तरह का बदलाव लाने के लिए पहले खुद में बदलाव लाना होगा, तभी समाज में बदलाव आएगा।

बताते चलें कि‍ शुक्रवार को गौतमपल्‍ली स्थित लॉरेटो गर्ल्‍स स्‍कूल की छात्राओं ने प्रिंसिपल के साथ मिलकर स्‍कूल के आसपास सफाई अभियान चलाया। इस दौरान वह खुद भी छात्राओं के साथ मिलकर सफाई अभियान में जुटी रही। एल जॉर्ज बताती हैं कि किसी भी प्‍लान को इंप्‍लि‍मेंट करने से पहले जरूरी है कि सभी को जागरूक किया जाए, क्‍योंकि एक आदमी से कोई खास बदलाव नहीं आने वाला है।
केवल दि‍खावे के लि‍ए न हो सफाई
उन्‍होंने कहा, ‘हम एक दिन सफाई करेंगे, लेकिन अगले दिन नहीं करेंगे तो फिर वहां गंदगी नजर आएगी। इसलिए केवल दिखावे के लिए कुछ नहीं करें। यह एक अच्‍छी पहल है। इसको आगे तक ले जाना चाहिए।’ वहीं, छात्रा प्रिया ने कहा, ‘पीएम मोदी एक अच्‍छा मिशन शुरू कर रहे हैं। जब हम अपने घरों को साफ-सुथरा रखते हैं तो आस-पड़ोस क्‍यों नहीं रख सकते।’
साफ-सफाई से बीमारी रहेगी दूर
सफाई अभि‍यान में जुटी छात्रा नैंसी ने बताया कि यदि‍ हर जगह साफ-सफाई रहेगी तो गंदगी से उत्‍पन्‍न होने वाली कोई भी बीमारी नहीं होगी। पीएम के ‘स्‍वच्‍छ भारत मिशन’ की तारीफ होनी चाहिए। उन्‍होंने एक अच्‍छा स्‍टेप लिया है। इसके लिए एक-दूसरे को जागरूक (मोटिवेट) करना चाहिए।
आगे तस्‍वीरों में देखि‍ए छात्राओं के साथ मि‍लकर सफाई अभि‍यान में जुटी लॉरेटो गर्ल्‍स स्‍कूल की प्रिंसि‍पल…