पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shia Pg College Student Molestation Case Luakta Protest

शिया कॉलेज के प्रिंसिपल पर लगे छेड़खानी के आरोप के विरोध में लुआक्‍टा ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ यूनिवर्स‍िटी की फाइल फोटो
लखनऊ. शि‍या कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएस नकवी पर छेड़खानी के आरोप के वि‍रोध में लखनऊ यूनिवर्सिटी संबद्ध कॉलेज शिक्षक संघ (लुआक्टा) के पदाधि‍कारि‍यों ने गुरुवार को विश्‍वविद्यालय परिसर में धरना दि‍या। साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच के लिए कुलपति के माध्यम से राज्‍यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
बताते चलें कि पिछले दिनों शिया कॉलेज में बीकॉम तृतीय वर्ष की एक छात्रा ने कॉलेज के प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। छात्रा ने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय के कुलपति और राज्यपाल से की थी। इसी के विरोध यूनिवर्स‍िटी परि‍सर स्‍थि‍त सरस्‍वती वाटि‍का पर लुआक्‍टा अध्‍यक्ष डॉ. मनोज पांडेय की अध्‍यक्षता में शि‍क्षकों ने धरना दिया। इस दौरान घटना की निष्पक्ष जांच के लिए कुलपति के माध्यम से राज्‍यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

कई कॉलेजों के शिक्षक हुए शामिल
इस दौरान कई महाविद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाओं और शिक्षणेतर कर्मचारियों ने भारी संख्या में शामिल हुए। लुआक्टा अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि जब तक दोषियों को सजा नहीं दी जाती और परदे के पीछे के लोगों को बेनकाब नहीं किया जाता तब तक संघ चैन से नहीं बैठेगा।
आगे पढ़िए लुआक्टा की महामंत्री ने कहा- ऐसे मामले महिला संगठनों को कमजोर कर रहे हैं...