फोटो: शिव्या पठानिया।
लखनऊ. 'सोनी चैनल' के नए सीरियल 'हमसफर्स' के लिए जब शिव्या ने ऑडिशन टेप भेजा, तो यह किसी को पसंद नहीं आया था। साथ में उनका एक छोटा सा क्लिप था। इसमें वह किसी से फोन पर बात कर रही थीं। इस क्लिप में वह ज्यादा नैचुरल दिखीं। कुछ दिन बाद उन्हें क्रिएटिव डायरेक्टर से सेलेक्ट होने की जानकारी मिली। यह कहानी है मिस शिमला-2013 की विजेता शिव्या पठानिया की। वह 'हमसफर्स' में लीड रोल निभा रही हैं।
बुधवार को 'हमसफर्स' के कलाकार सीरियल के प्रमोशन के लिए राजधानी पहुंचे थे। इसकी शुरुआत फैशन शो से हुई। शिव्या पठानिया इस सीरियल में आरजू का मुख्य किरदार निभा रही हैं। इसमें उनके हीरो सब टीवी के मशहूर सीरियल 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' फेम हर्षद चोपड़ा हैं। यह सीरियल आगामी 22 सितंबर से '
सोनी चैनल' पर प्रसारित होगा।
छोटे शहर से है ताल्लुक
लखनऊ पहुंची शिव्या पठानिया ने इस दौरान dainikbhaskar.com की टीम से बातचीत की। उऩ्होंने बताया कि वह शिमला की रहने वाली हैं। इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन से उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। स्कूल और कॉलेज के दिनों में वह शो और थियेटर करती थीं। इसके बाद कुछ समय उन्होंने रेडियो में भी काम किया। जब 'हमसफर्स' सीरियल के बारे में पता चला तो, उन्होंने इसका ऑडिशन दिया। वह सेलेक्ट हो गईं और उन्हें इसमें काम मिल गया।
फैशन शो के लिए तैयारी रही खास
शिव्या ने बताया कि उनका शो फैशन इंडस्ट्री के कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है। ऐसे में उन्होंने भी फैशन के बारे में जानकारी ली। इससे संबंधित किताबों को खंगाला। फैशन के बारे में शिव्या कहती हैं कि जिन कपड़ों में आप खुद को कंफर्टटेबल महसूस करें, उसे ही फैशन के रूप में अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सीरियल में उनका किरदार एक मुस्लिम लड़की का है। इस लिहाज से उन्हें ऊर्दू के लफ्जों का खास ध्यान रखना पड़ा। इसके लिए बाकायदा वर्कशॉप चलता था, ताकि वह सही तरीके से डायलॉग बोल सकें।
आगे की स्लाइड में पढ़िए, वुमेन एंपॉवरमेंट के बारे में क्या कहती हैं शिव्या पठानिया...