फोटो: लखनऊ पहुंची श्वेता तिवारी।
लखनऊ. हर सीजन के साथ
बिग बॉस में ड्रामा और अश्लीलता बढ़ती जा रही है। जब दर्शक ऐसे शो देखना बंद कर देंगे तो निर्माता भी ऐसे शो नहीं दिखाएंगे। इसलिए ऐसे शो देखना बंद कर दें। यह बातें खुद बिग बॉस सीजन चार की विजेता रहीं श्वेता तिवारी ने कहीं।
रविवार को श्वेता तिवारी लखनऊ में थीं। वह हजरतगंज स्थित एक ज्वैलरी शोरूम के उद्घाटन के मौके पर पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि वह खुद ज्वैलरी की ज्यादा शौकिन नहीं हैं। उन्हें सिर्फ फंक्शन में ही गोल्ड या डायमंड की ज्वैलरी पहनना पसंद है। एक बार
कोलकाता जाकर जब उन्होंने देखा कि हाथ की कारीगरी से इतने सुंदर सोने के झुमके बने हैं तो वह खुद को रोक नहीं पाईं और खरीद लिए। इसलिए जैसे दादी के हाथ के बने स्वेटर प्यारे होते हैं, उसी तरह हाथ की कारीगरी से बने गहने भी प्यारे होते हैं।
दर्शक नहीं देखें ऐसे शो
बिग बॉस में बढ़ते ड्रामा और अश्लीलता पर श्वेता ने कहा कि दर्शक ऐसे शो देखना बंद कर दें। जब दर्शक ही देखना बंद कर देंगे तो निर्माता भी ऐसे शो नहीं दिखाएंगे। वैसे भी रियलटी शो में टास्क के बारे में बताना स्क्रिप्ट हो सकता है। लेकिन पूरे 24 घंटे की स्क्रिप्ट सबको देना आसान नहीं है। वैसे भी कोई अपनी इमेज खुद ही खराब क्यों करेगा?
टीवी सीरियल में वापसी पर श्वेता ने बताया कि इस समय उनकी शूटिंग भी चल रही है। अभी उसके बारे में ज्यादा बता नहीं सकती हैं। अगले एक महीने में फिर लखनऊ आना होगा तब वह इसके बारे में बताएंगी।
आगे तस्वीरों में देखिए ज्वैलरी शोरूम के उद्घाटन के दौरान श्वेता तिवारी...