तस्वीर में: शो के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ आईं स्नेहा वाग।
लखनऊ. वीरा की मां को सेट पर कभी बोरियत महसूस नहीं होती। उनका हर दिन कुछ नया करने और नया सीखने में बीत जाता है। एक ही तरह का रोल लंबे समय तक करते रहने से बोरियत होती है। लेकिन उन्हें शूटिंग के दौरान आपस में हंसी मजाक और हर एक एपीसोड में कुछ नया करने के वजह से हमेशा फ्रेशनेस महसूस होती है। शो में रतन का तो मन करता है कि वह अपना लुक बदल लें। लेकिन, वीरा के साथ शो के डायरेक्टर भी नहीं चाहते की लुक में कोई चेंज किया जाए। कुछ यही कहना था स्टार प्लस पर चल रहे 'वीर की अरदास वीरा' के शो में प्रमोशन के लिए राजधानी आई रतन का किरदार निभाने वाली स्नेहा वाग का।
हाल ही में नवाबी नगरी आई रतन उर्फ स्नेहा वाग कहती है कि शो मे आगे कई नए मोड़ आने वाले है। वह अपने बारे में बताती है कि उन्हें यहां के कबाब बहुत पसंद आए है। वैसे भी उन्हें खाने को खूब शौक है। यहां के चिकनकारी की बाते भी सुनी है लेकिन, समय नहीं मिलने की वजह से वह उसे खरीद नहीं पा रही हैं।
कलाकार का काम है किरदार को जीना
सास-बहू वाले शो पर स्नेहा बोलती है कि सीरियल में वहीं दिखाया जा रहा है जो दर्शक देखना चाहते है। ऐसे में सास-बहू सीरियल करने में कोई बुराई नहीं है। इस शो में वह इतनी व्यस्त रहती है कि दूसरा कोई भी शो करने का समय ही नहीं है। इतनी कम उम्र में एक मां का किरदार निभाने पर उनका कहना है कि एक कलाकार का काम होता है किरदार को जीना। वह कम उम्र का हो या फिर उम्रदराज का। ऐसे में कोई किरदार निभाने से किसी कलाकार को ऐतराज नहीं होना चाहिए।
लंदन से किया फिल्म मेकिंग का कोर्स
रतन आगे बताती है कि उन्होंने लंदन से फिल्म मेकिंग का कोर्स किया हुआ है। इसलिए शो के दौरान ज्यादा दिक्कत नहीं होती है। वैसे भी वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ अलग ही रखती हूं। वहीं मराठी फिल्म में काम करने के बाद हिंदी सीरियल करना उनके लिए टर्निंग प्वाइंट रहा है। वह उम्मीद करती हैं कि लोगों को आगे भी शो ऐसे ही पसंद आता रहेगा।
आगे रतन यानि स्नेहा की देखिए कुछ चुनिंदा तस्वीरें...