फोटो: पति राजीव गांधी के साथ सोनिया गांधी।
लखनऊ. कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी यूपी की रायबरेली सीट से सांसद हैं। उनका वास्तविक नाम एन्टोनिया मैनो है। उनका जन्म इटली के लूसियाना गांव में हुआ था। वह देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पत्नी हैं। उन्होंने राजीव के साथ लव मैरिज की थी। आज उनका 68वां जन्मदिन है। इस मौके पर dainikbhaskar.com उनकी लव स्टोरी और उनसे जुड़ी अनुसुनी बातें बता रहा है।
सोनिया और राजीव गांधी की पहले मुलाकात साल 1965 में हुई थी। सोनिया कैंब्रिज के एक रेस्टोरेंट में काम करती थीं। एक दिन एक राजीव अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट आए हुए थे। मस्ती का दौर चल रहा था। अचानक सोनिया की नजरें उनसे चार हो गईं। दोनों के दिल धड़क उठे।
पहली मुलाकात प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद आए दिन दोनों मिलने लगे। बात जब शादी तक पहुंची तो सोनिया को पता चला कि राजीव गांधी कोई और नहीं बल्कि भारत के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
सोनिया एक साधारण परिवार की लड़की थीं। कैंब्रिज में पढ़ाई के साथ पार्टटाइम काम भी कर लेती थीं। राजीव के प्यार उन्हें इतना दीवाना बना दिया था कि उन्होंने खत लिखकर राजीव के बारे में अपने परिवारवालों को बताया। उन्होंने लिखा, 'मैं एक भारतीय लड़के से प्यार करती हूं। वह एक स्पोर्ट्समैन है। नीली आंखों वाले ऐसे ही राजकुमार का मैं हमेशा से सपना देखती थी।'
आगे पढ़िए, मुलाकात के तीन साल बाद सोनिया ने राजीव गांधी से कर ली शादी...