पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sp Leader Azam Khan Attack On Pm Narendra Modi Lucknow Latest News

बीजेपी सांसद सच्चिदानंद हरि रेप के आरोपी- आजम खां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. सपा के कद्दावर नेता और मंत्री आजम खां मंगलवार को बाराबंकी में एक ईद मिलान समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे। यहां उन्‍होंने लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद साक्षी महाराज, पीएम नरेंद्र मोदी और लव जिहाद के मुद्दों पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। इस दौरान उन्‍होंने तीखे जुबानी हमले किए।

आजम खां ने बीजेपी सांसद सच्चिदानंद हरि को उनकी ही शिष्‍या के लिए रेप का आरोपी बताया। लव जिहाद के मुद्दे पर उन्‍होंने कहा 'मोहब्बत और लव एक ऐसा लफ्ज है जिसे दुनिया की हर जुबान की डिक्‍शनरी में ढूंढ़ा जा सकता है। इस शब्‍द के मायने दुनिया का हर इंसान जानता है। जो नहीं जानता उसे इंसान नहीं कहा जा सकता है।

मंगलवार को आजम खां ने मीडिया पर भी जुबानी हमला किया। उन्‍होंने कहा मीडिया अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए मुद्दे बनाती है। मीडिया ने बदायूं में हुए हत्‍याकांड का मजाक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हमारे मदरसों को आईएसआई का अड्डा कहने वाला वही शख्स है जो आज भी अपनी शिष्या के रेप का आरोपी है।

लोगों को संबोधित करते हुए आजम ने कहा अमेरिका को दीक्षा और शिक्षा देने वाला महान व्‍यक्ति यदि स्‍वामी विवेकानंद के साथ उनके गुरू परमहंस को भी समझता तो गुजरात कभी सहारनपुर और मुजफ्फरनगर नहीं होता।

फोटो: जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के कद्दावर नेता आजम खां।