लखनऊ. बेटे की शादी के लिए सपा विधायक ने क्या-क्या अरमान नहीं संजोए थे। धूमधाम से बिसवां से लखनऊ बारात लेकर आए, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शानदार समारोह हुआ। पूरी रात शादी कार्यक्रम चला। यही नहीं नई बहू को घर ले जाने के लिए विधायक जी ने हैलीकॉप्टर बुक कराया था। सब कुछ ठीक चल रहा था, लड़की विदा होकर हैलीकॉप्टर में सवार भी हो गई लेकिन हैलीकॉप्टर स्टार्ट न हो सका।
आखिरकार विधायक जी ने इसे अपमान मानते हुए पुलिस को कंपनी के खिलाफ तहरीर दी। कंपनी ने वादा किया बुकिंग की पूरी राशि विधायक को लौटा दी जाएगी, तब जाकर विधायक जी वर और वधू को कार से लेकर बिसवां के लिए रवाना हुए।
तस्वीरों के जरिए जानिए पूरी कहानी...