फोटो: देर शाम हड़ताल कर रहे पार्क में कार्यरत मजदूर।
लखनऊ. सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र पार्क का काम बीच में ही अटक गया है। दरअसल, यहां पर काम कर रहे मजदूरों को तीन महीने से भुगतान नहीं किया गया है। जिसे लेकर बुधवार को मजदूरों ने हड़ताल कर दी और काम न करने का ऐलान किया है। इसके अलावा हड़ताल कर रहे मजदूरों ने वहां के मैनेजर को बंधक भी बना लिया। हालांकि, बाद में पुलिस के आने से उसे छोड़ दिया गया।
जनेश्वर मिश्र पार्क करीब तीन सौ करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। इस पार्क को
हैदराबाद की एक कंपनी सोमा इंटरप्राइजेज बना रही है। पार्क में काम करने वाले काफी मजदूर सोमा इंटरप्राइजेज के हैं। वहीं कई ठेकेदारों के माध्यम से भी ये कंपनी यहां पर काम करवा रही है। इन ठेकेदारों को भी भुगतान नहीं किया गया है। जिसकी वजह से इन ठेकेदारों के अधीन काम करने वाले मजदूरों को भी भुगतान नहीं मिल पा रहा है।
सोमा इंटर प्राइजेज के अधीन काम कर रहे मजदूर वीरेंद्र ने बताया कि उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। वहीं, ठेकेदार पार्क में पत्थर का काम देख रहे ठेकेदार अवनीश पाठक का कहना है कि वो यहां पर पत्थर लगाने का काम कर रहे हैं और उनका करीब सोमा इंटर प्राइजेज पर 65 लाख रुपए बकाया है। इसके साथ दूसरे ठेकेदार भी हैं, जिनका कंपनी पर पैसा बकाया है।
ठेकेदार अवनीश पाठक ने बताया कि सोमा कंपनी पर अलग-अलग सामग्री के सप्लायर्स का करीब 15 करोड़ रुपए बकाया है। ऐसे में कभी कंपनी कहती है कि दो दिन बाद भुगतान कर देंगे तो एक सप्ताह। वहीं इस कंपनी के जीएम वीरेंद्र चौबे ने भी आज इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि हम लोग सोच रहे थे कि सरकारी काम है तो भुगतान हो जाएगा। हम लोग भुगतान के लिए नए वीसी साहब से भी मिले थे लेकिन उनसे भी कोई सही जवाब नहीं मिला। इसके बाद सभी मजदूर हड़ताल पर चले गए।
आगे पढ़िए जनेश्वर मिश्र पार्क में एक हजार मजदूर कर रहे हैं काम...