पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • SP Supremo Mulayam Singh Yadav Get Doctorate From Son Akhilesh

मुलायम को डॉक्‍टरेट से नवाजेंगे अखिलेश, फैसले लेने वाली समिति के मुखिया हैं यूपी के सीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में मंगलवार को समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को डॉक्‍टर शकुंतला देवी मिश्रा पुनरुद्धार यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्‍टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया। उच्‍च शिक्षा मंत्री की जिम्‍मेदारी भी संभाल रहे अखिलेश यूनिवर्सिटी की जनरल काउंसिल के चेयरमैन भी हैं। यही काउंसिल नीतिगत फैसले लेती है। इस काउंसिल ने मुलायम सिंह यादव के नाम पर दो गोल्‍ड मेडल शुरू करने का भी फैसला लिया है।
यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में मंगलवार को अखिलेश के पिता मुख्‍य अतिथि बन कर आए और राज्‍यपाल राम नाइक के हाथों डॉक्‍टरेट की मानद उपाधि से सम्‍मानित हुए। इस दौरान सीएम ने संगीतकार रवींद्र जैन को यश भारती सम्मान देने की घोषणा की।
इस यूनिवर्सिटी को बीएसपी महासचिव एस सी मिश्रा की मां और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. शकुंतला देवी मिश्रा के नाम पर शुरू किया गया है। यूनिवर्सिटी का उद्घाटन बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने नवंबर 2011 में किया था।
यूनिवर्सिटी की ओर से मुलायम सिंह यादव के नाम पर प्रस्‍तावित दो गोल्‍ड मेडल्‍स उन पोस्‍ट ग्रैजुएट स्‍टूडेंट्स को दिए जाएंगे, जो राजनीति शास्‍त्र में सबसे अव्‍वल नंबर लाएंगे। मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम में कुल 77 स्‍टूडेंट्स को मेडल्‍स से नवाजा गया। इनमें से 27 चांसलर मेडल, 33 चीफ मिनिस्‍टर मेडल, 6 वाइस चांसलर मेडल और 9 शकुंतला देवी गोल्‍ड मेडल्‍स भी हैं।