लखनऊ. इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में होने वाले तीन दिन के स्पोर्ट्स फेस्ट शौर्योत्सव-2016 का आगाज गुरुवार को होगा। फेस्ट में आईआईएम लखनऊ, एमिटी यूनिवर्सिटी, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी सहित प्रदेश के 14 से ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेजों की 30 टीमें भाग ले रही हैं। डॉ. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. विनय पाठक फेस्ट का उद्घाटन करेंगे।
10 साल बाद होगा बास्केटबॉल मैच
- विनय पाठक ने बताया कि आईईटी स्पोर्ट्स फेस्ट में 10 साल बाद बास्केटबॉल को शामिल किया गया है।
- पहले दिन 100 मीटर, ट्रिपल जंप, वॉलीबॉल, फुटबॉल जैसे खेल होंगे।
- इसके अलावा ताइक्वांडो, खो-खो, कबड्डी, साइकिल रेस जैसे खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी।
- फेस्ट के आयोजन की जिम्मेदारी स्टूडेंट्स ने संभाली है।
- कम्यूटर साइंस के स्टूडेंट्स वशिष्ठ गुप्ता, ओमप्रकाश दुबे और आरूषी जैन ने शौर्योत्सव डाट इन नाम से वेबसाइट बनाई है।
- पार्टिसिपेंट्स यहां मैच के नतीजे और अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, फोटो...