पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • SP's National Convention Janeshwar Mishra 25 Feel Statue

सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए लगाई गई जनेश्वर मिश्र की 25 फीट ऊंची प्रतिमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी जनेश्वर मिश्र पार्क में जोर-शोर से की जा रही है। रविवार को पार्क में जनेश्वर मिश्र की 25 फीट प्रतिमा लगाई गई। आठ अक्टूबर को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव इसका अनावरण करेंगे। जनेश्वर मिश्र पार्क को मुलायम सिंह यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। इस मूर्ति का वजन 19 टन है।
पार्क में जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा को तीन क्रेनों की सहायता से 15 फीट उंचे पैडस्टाइल पर चढ़ाया गया। उसे वहां पर पूरी तरह से स्थापित करने में करीब 24 घंटे का समय लगेगा। तब तक एक क्रेन की सहायता से 25 फीट ऊंची इस प्रतिमा को पैडस्टाइल पर रखा गया है। एलडीए के एक अधिकारी के मुताबिक इसे लगाने में करीब 50 मजदूर और आठ बिल्डिंग कारीगर लगे हुए हैं। इसके साथ ही पैडस्टाइल के चारों तरफ पत्थर लगाया जाएगा। वहीं इसके साथ फाउंडेशन के फर्श पर लगने वाला पत्थर भी साउथ इंडिया से मंगाया गया है।
19 टन की है मूर्ति
जनेश्वर मिश्र की मूर्ति को ग्रेटर नोएडा से मंगाया गया है। इसका वजन 19 टन है, जो कि मिश्रित तांबे से बनी हुई है। आठ अक्टूबर को होने वाले सम्मेलन में पार्टी के राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति का भी चुनाव होना है।
तस्वीर में: जनेश्वर मिश्र की मूर्ति लगाते कारीगर।