लखनऊ. समाजवादी पेंशन योजना के लाभांवित परिवार के अशिक्षित सदस्यों (15 साल से ज्यादा) को जिला लोक शिक्षा समिति साक्षर बनाएगा। ऐसे में उन्हें 15 मार्च को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (भारत सरकार) की तरफ से आयोजित साक्षरता परीक्षा में शामिल किया जा सकेगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा सचिव ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।
समाजवादी पेंशन योजना गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों को आर्थिक विकास के लिए दिया जाता है। इसी क्रम में सरकार की तरफ से योजना से लाभांवित परिवार के सदस्यों को साक्षर बनाया जाएगा। इसके लिए 15 साल की उम्र से ज्यादा के सदस्यों को साक्षर करने का निर्णय लिया गया है।
15 मार्च को होगी परीक्षा
बेसिक शिक्षा के सचिव हीरालाल गुप्ता ने बताया कि लखनऊ, कानपुर, औरेया और गाजियाबाद छोड़कर अन्य जिलों के डीएम को पत्र भेज दिया गया है। इसमें जिला लोक शिक्षा समिति की बैठक कर एंजेडा तैयार करने का निर्देश दिया है। इससे 15 मार्च को होने वाली साक्षरता परीक्षा में पहले से तैयारी कराई जा सके।
साक्षरता परीक्षा में शामिल होना है जरूरी
इस परीक्षा में समाजवादी पेंशन योजना से जुड़े लाभार्थी परिवार के असाक्षर सदस्यों का शामिल होना जरूरी है। इसके लिए यह जिम्मेदारी लोक शिक्षा समिति को दी गई है।
ऐसे बनेगी कार्य योजना
असाक्षर सदस्यों को साक्षरता मिशन से जोड़ने के लिए जिला लोक शिक्षा समिति इन सदस्यों को चिहिंत करेगी। इसकी पूरा ब्यौर निदेशालय को देना जरूरी है। इसके बाद ग्राम स्तर पर स्थापित लोक शिक्षा केंद्र (साक्षरता केंद्र) में लक्ष्य के मुताबिक 80 छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को बेसिक साक्षरता का कोर्स कराकर प्रशिक्षित किया जाएगा। वहीं, इसके प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी जिला/ब्लॉक स्तर के समंवयक को दी जाएगी।
समाजवादी पेंशन योजना कार्यक्रम की फाइल फोटो।