पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • STF Arrested Four Contract Killer Skirmish Pistol Explosives Recovered

मुठभेड़ के दौरान चार सुपारी किलर चढ़े एसटीएफ के हत्थे, पि‍स्‍टल और वि‍स्‍फोटक बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: गि‍रफ्तार चारों अपराधी मो. आबि‍द (बाएं ऊपर), मो. अरशद (दाएं ऊपर), सोनू सिंह (बाएं नीचे) और राजन दुबे (दाएं नीचे)।
लखनऊ. एसटीएफ द्वारा पेशेवर हत्यारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार की रात मुठभेड़ के दौरान चार कुख्यात सुपारी कि‍लर को गिरफ्तार कर लिया गया। मुखबिर की सूचना पर घात लगाकर बैठे अपराधियों को जब पुलिस ने समर्पण करने को कहा तो उन्होंने एसटीएफ की टीम पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने भी मोर्चा संभाला और चार अपराधि‍यों को धर दबोचा। इनके पास से भारी मात्रा में पि‍स्‍टल और गोली-बारूद बरामद किया गया है। इन अपराधि‍यों की पहचान मो. आबि‍द मो. अरशद, सोनू सिंह और राजन दुबे के रूप में हुई है।
एसटीएफ यूपी को सूचना मि‍ली थी कि गोरखपुर जेल में बंद कुख्यात अपराधी श्यामबाबू पासी अपने गैंग के शूटरों द्वारा एक अन्य अपराधी पंकज यादव के साथ विभिन्न जि‍लों में भाड़े पर हत्या और लूट जैसे जघन्य घटनाओं को करवा रहा है। इस संबंध में अपर पुलि‍स अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी के निर्देशन में एसटीएफ फील्ड इकाई गोरखपुर के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक विकासचंद्र त्रिपाठी द्वारा सूचना इकट्ठा किया जा रहा था।
हत्‍या की सुपारी लि‍ए थे ये अपराधी
फील्ड इकाई गोरखपुर से पुलिस उपाधीक्षक विकासचंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में एसआई सत्यप्रकाश के नेतृत्व में एक टीम इस कार्य के लि‍ए लगाई गई। इनके द्वारा इस संबंध में सुराग इकट्ठा किए जा रहे थे। इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि थाना सरायमीर, आजमगढ़ के एक अज्जू नामक व्यक्‍ति‍ की हत्या करने की सुपारी ली गई है।
सरायमीर थाना क्षेत्र में घात लगाकर बैठे थे
सभी अपराधी उसकी हत्या करने के लिए थाना सरायमीर क्षेत्र में मौजूद हैं। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम थाना सरायमीर के ग्राम सुरही खुर्द पहुंच गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को भी सूचित करते हुए सहयोग के लि‍ए साथ ले लिया गया।
आगे पढ़ि‍ए खुद बचने के लिए अपराधि‍यों ने की पुलि‍स पर फायरिंग…