पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Student Beating Principal Accused Case File

स्‍कूल छात्रा ने प्रिंसिपल पर लगाया पिटाई का आरोप, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. मल्हौर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की एक छात्रा ने स्कूल प्रिंसि‍पल द्वारा पिटाई का आरोप लगाया है। रविवार सुबह लड़की अपने माता-पिता के साथ चिनहट थाने पहुंची और प्रिंसि‍पल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पीड़ित लड़की ने बताया कि वह गुरुवार रात को स्‍कूल के कमरे में सोने जा रही थी, लेकिन उसकी साथी नयना लाइट जला कर पढ़ रही थी। उसने लाइट ऑफ करने के लिए कहा,जिसे नयना ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच नोक-झोंक हो गई। इससे नाराज होकर नयना ने स्‍कूल की प्रिंसीपल से इस बात की शिकायत कर दी। इसके बाद नाराज प्रिंसीपल सरोज गिरी ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता ने बताया की अगले दिन सुबह फिर उसकी पिटाई की गई और जाती सूचक शब्दों से संबोधित किया।
पीड़ि‍ता की मां सुनीता रावत ने बताया कि जब वह स्कूल पहुंची तो उन्‍हें बेटी से मिलने नहीं दिया गया। बड़ी जिद और जबरदस्ती के बाद किसी तरह वह अपनी बेटी से मिल पाईं।

क्‍या कहती है पुलिस
इंस्पेक्टर चिनहट ने बताया की नंदपुर मल्हौर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आठवीं में पढ़ने वाली 11 वर्षीय माया रावत को विद्यालय की ही प्रिंसिपल द्वारा ने गुरुवार की रात एक छात्रा नयना की शिकायत पर जमकर पिटाई कर दी, जिससे माया को गंभीर चोटें आई हैं। उन्‍होंने बताया कि पीड़ि‍ता के परिजनों की शिकायत पर हरिजन एक्ट और धारा 323/504/506 के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है और जांच की जा रही है।
तस्‍वीर में: पीड़ित छात्रा।