लखनऊ. अलीगंज में बीती रात करीब 12 बजे वकीलों और छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। वकीलों को आरोप है कि छात्रों ने जान से मारने का प्रयास किया, जबकि छात्रो का कहना है कि वकील शराब पीकर कमरे के भीतर घुस गए। विरोध करने पर उनकी जमकर पिटाई की और सीने पर रिवॉल्वर तान दिया। गुरुवार सुबह अलीगंज थाने पर पहुंचे दोनों पक्षों से तहरीर लेकर हत्या के प्रयास और लूटपाट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया।
बताते चलें कि यूनिवर्सिटी में एलएलबी के छात्र आशुतोष सिंह, पंकज, विशू सिंह और दो अन्य कपूरथला के पास सेक्टर-डी में किराए के मकान में रहते हैं। अशुतोष ने पुलिस को बताया कि रात में करीब 12 बजे वकील अरविंद जयसवाल अपने दो वकील साथियों के साथ आए और कमरे के सामने बैठकर शराब पीने लगे। इसके बाद तीनों ने गाली- गलौज शुरु कर दी, जिसका छात्रों ने विरोध किया।
छात्रों का धक्का देकर धुसे अंदर
अरविंद ने छात्रों अभ्रद शब्द कहते हुए धक्का दिया और दोस्तों के साथ कमरे में घुस गए। छात्रों का आरोप है कि अरविंद और उनके साथियों ने सभी छात्रों की डंडे और लात-घूसों से पिटाई की। बचाव में छात्रों ने भी हाथ चलाना शुरु किया तो अरविंद ने आशुतोष के सीने पर रिवाल्वर तान दी। वहीं, वकील पक्ष का कहना है कि छात्रों ने मिलकर उन्हें मारा-पीटा और अरविंद जयसवाल को जान से मारने का प्रयास किया। बुधवार की रात में ही करीब दर्जन भर वकील थाने पहुंच गए और छात्रों खिलाफ रिपोर्ट लिखने के लिए हंगामा करना शुरु कर दिया था।
दोनों तरफ से मामला दर्ज
पुलिस ने अरविंद की तहरीर पर आशुतोष सहित चार छात्रों के खिलाफ हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर लिया। इसकी जानकरी होते ही छात्रों ने भी थाने का घेराव कर दिया। गुरुवार सुबह करीब दो दर्जन छात्र थाने पहुंचे और मुकदमा लिखे जाने की मांग करने लगे। छात्रों को आक्रोशित होता देख पुलिस ने आशुतोष की तहरीर पर अरविंद जयसवाल और कई अज्ञात वकीलों के खिलाफ मारपीट और लूटपाट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
बाद में बनाते रहे सुलह समझौते का दबाव
आशुतोष ने बताया की जब उनकी ओर से मामला दर्ज हो गया तो वकीलों के रुख में कुछ नरमी आई और सुलाह समझौते का दबाब बनाने लगे। कुछ लोग सीधे कहते की मामला सुलह करके मामला ख़त्म करलो तो कुछ लोगों की बातों में धमकी भी रहती थी की समझौता करलो नहीं तो पछताना पड़ेगा।
प्रतीकात्मक फोटो