पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Swine Flu Patient Dead Some Identify Lucknow Latest News

राजधानी में स्वाइन फ्लू से एक की मौत, चार नए मरीज मि‍ले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. राजधानी में गुरुवार को स्वाइन फ्लू के चलते एक मरीज की मौत हो गई जबकि‍ चार नए मरीज एच1एन1 वायरस से पीड़ि‍‍त पाए गए हैं। यहां अभी तक कुल 53 मरीजों में स्‍वाइन फ्लू की पुष्‍टि‍ हो चुकी है। साथ ही तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मरीजों की पुष्टि‍ ने जहां आम जनमानस में डर फैला रखा है, वहीं मरीजों की बढ़ती संख्‍या स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता के दावों की पोल खोल रही है। 
 
कृष्‍णलोक फेज-2 में रहने वाले स्‍वतंत्र कुमार सक्‍सेना का इलाज एसजीपीजीआई में चल रहा था। उन्‍हें स्‍वाइन फ्लू की दवा दी जा रही थी। गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं जि‍न मरीजों में स्‍वाइन फ्लू की पुष्‍टि‍ हुई है, उनमें सरोजनीनगर की समीक्षा सिं‍ह, रवि‍न्‍द्रपल्‍ली के अमि‍त सिं‍ह, इंदि‍रानगर के मो. अमन और त्रि‍वेणीनगर के श्री चांद शामि‍ल हैं।