पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Swine Flu Scare Lucknow Confirmed In 9 Patients

PGI और KGMU में जांच के बाद 9 मरीजों में हुई स्‍वाइन फ्लू की पुष्टि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. यूपी के विभिन्न इलाकों में स्वाइन फ्लू के दस्तक के बाद लखनऊ में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगल‍वार को राजधानी में नौ और मरीजों में स्‍वाइन फ्लू की पुष्‍टि हुई है। सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि पीजीआई और केजीएमयू में मरीजों की जांच के बाद नौ मरीजों की स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

आंकड़ों पर गौर करें तो आकड़ों पर अगर गौर करें तो केवल लखनऊ ही में स्वाइन फ्लू रोगियों की संख्या 40 तक पहुंच गई है। एक राहत भरी खबर यह भी है कि अभी तक मौतों के आकड़ें में कोई वृद्धि नहीं हुई है। स्वाइन फ्लू पीड़ितों में ज्यादातर का इलाज घर पर ही चल रहा है। वहीं, अन्‍य चार मरीजों का इलाज पीजीआई और केजीएमयू में चल रहा है।

स्‍वाइन फ्लू का लखनऊ में पहला केस बाहर से सेना के कमांड अस्पताल में आए मरीज में पाया गया था। इस मरीज की बाद में मौत हो गई थी। लखनऊ में अब तक इस बीमारी से दो मौतें हो चुकी हैं। लखनऊ के सभी अस्पतालों में स्‍वाइन फ्लू मरीजों के लिए बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। फिलहाल, चिकित्सक मान रहे हैं कि मौसम बदलने के साथ ही इससे निजात मिलेगी, क्योंकि नमी में स्वाइन फ्लू के कीटाणु सबसे ज्यादा सक्रिय होते हैं।

वहीं, मरीजों को दवा देने के बाद घर में ही रहने की सलाह दी गई है। स्वाइन फ्लू से पीडि़त मरीजों में पांच मरीज गोमतीनगर, दो मरीज तेलीबाग और दो मरीज एसजीपीजीआई के रहने वाले हैं।

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।