फोटो: शव को घर ले जाते परिजन।
लखनऊ. लखनऊ. सरोजनी नगर में नशे में धुत एक युवक ने अपनी सफारी से घर जाने के लिए इंतजार कर रहे तीन युवकों को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां दो युवकों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा करते हुए उसे घटनास्थल से सात किमी दूर पकड़ लिया। खुद को पकड़ाता देख उसने रिवॉल्वर निकाल लिया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसआई और मृतक के भाई की तहरीर पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शनिवार की देर रात नादरगंज तिराहे के पास कुछ मजदूर युवकों के साथ तारखेड़ा निवासी रामसेवक (20) और अखिलेश (16) अपने घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। कुछ ही देर में वहां से गुजर रही तेज रफ्तार सफारी उनके सामने आ गई, जिससे रामसवेक, अखिलेश और एक युवक उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन बीच रास्ते में रामसेवक और अखिलेश ने दम तोड़ दिया।
सात किमी बाद पुलिस की गिरफ्त में आया ड्राइवर
वारदात की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई और वायरलेस से पूरे जिले में सूचना प्रसारित करते हुए उसका पीछा किया। लगभग दस मिनट बाद सफारी चालक चंद्रभान यादव को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया।
दरोगा पर तानी रिवाल्वर
सूचना मिलने पर एसआई वीरेंद्र सिंह ने इनोवा गाड़ी से चालक का पीछा करने की कोशिश की तो चंद्रभान ने उन्हें भी टक्कर मार दी। आगे चलकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया तो उसने पुलिस के साथ हाथापाई की और इंस्पेक्टर पर रिवॉल्वर तान दी।
आगे पढ़िए गैर इरादतन हत्या समेत कई मामले दर्ज...