लखनऊ/अलीगढ़. अलीगढ के वार्ष्णेय कॉलेज की एक बी कॉम फाइनल इयर कर चुकी छात्रा निकिता पिछले कई दिनों से टीसी लेने के लिए कॉलेज के चक्कर काट रही थी। कॉलेज का बड़ा बाबू सुविधा शुल्क के चक्कर में कई दिन से उसको दौड़ा रहा था।
दौड़-दौड़ कर थक चुकी निकिता मंगलवार को खिड़की से टीसी लेने के बजाय सीधे कार्यालय के अंदर चली गई। इसी बात पर कॉलेज का बड़ा बाबू भड़क गया औए छात्रा को अभद्र तरीके से कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इसके बाद दोनों में कहा-सुनी हो गई।
जब यह बात कॉलेज की प्रॉक्टर सुनीता को पता लगी तो प्रॉक्टर और कॉलेज प्रशासन के लोगों ने छात्रा को पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं सरेआम कॉलेज परिसर में पहले तो लड़की को ऑफिस से धक्के देकर निकाला गया फिर उसके साथ प्रॉक्टर सुनीता और कुछ पुरुष सहकर्मियों ने अभद्रता और मारपीट की।
हालांकि छात्रा से मारपीट करने वाले सोच रहे थे कि उनकी इस कारगुजारी को कोई देख नहीं रहा है, लेकिन कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र अतुल ने पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद जब प्रॉक्टर की नजर मोबाइल पर पड़ी तो वह छात्र अतुल पर भी भड़क उठी और उसे धमकी दी गई कि अगर वीडियो सामने आया तो उसकी खैर नहीं।
वहीं इस मामले में वार्ष्णेय कॉलेज के उपाध्यक्ष पूनम बजाज से बात की गई तो उनका कहना है कि छात्रा ने हमारे स्टाफ के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट भी की। इसके साथ ही कॉलेज प्रशासन ने पीड़ित लड़की निकिता और युवक अतुल के खिलाफ थाणे में मुकदमा दर्ज करवा दिया।
तस्वीरो में साफ़ देखा जा सकता है किस तरह छात्रा को पीटा जा रहा है। वहीं इस पर पुलिस का कहना है कि युवक अतुल और लड़की के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।
आगे तस्वीरों और वीडियो में देखे कैसे टीचर ने लड़की को पीटा...