पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Teachers Protest Vidhan Sabha Police Lathi Charge Lucknow Uttar Pradesh

विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर रहे टीचरों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभा के सामने जूनियर टीचरों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।
लखनऊ. विधानसभा के सामने जूनियर टीचरों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में कई टीचर घायल हुए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, जूनियर टीचर भर्ती विज्ञान और गणित के करीब 29 हजार 334 शिक्षक पिछले छह महीने से अपनी नियुक्ति की आस देख रहे हैं। इसी मांग को लेकर गुरुवार को सभी टीचर राजधानी पहुंचकर विधानसभा के सामने प्रदर्शन करने लगे। पहले पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, इसके बाद लाठीचार्ज कर दिया।
इस दौरान पुलिस कई टीचरों को पकड़कर अपने साथ ले गई। इससे पहले भी पुलिस ने उन्हें लाठीचार्ज कर हटाया था लेकिन वह वापस आ गए, फिर पुलिस को दोबारा लाठीचार्ज करना पड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने धरने की कोई परमिशन नहीं ली थी। फिर भी जब उन्होंने विधानसभा का घेराव किया तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया। इस लाठीचार्ज में कानपुर से आई शालिनी यादव के सिर पर चोट लगने से बेहोश हो गई। उन्हें आनन-फानन में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मौके पर मौजूद पुलिस ने महिला और पुरुष टीचरों पर जमकर लाठिया भांजी। उन्हें विधानसभा से गांधी प्रतिमा तक दौड़ा-दौड़ाकर एक बार नहीं तीन बार पीटा। मौके पर महिला टीचरों ने जब इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उन पर भी लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया और हजरतगंज चौराहे पर जाम की स्थिति हो गई। टीचरों का आरोप था कि वह शांतिपूर्वक प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। इसके बावजूद उन्हें बिना किसी बात के पीटा गया।

इन्हें क्‍यों नहीं पीटते
पीटने के बाद जब टीचर अपने जख्‍मों को सहला रहे थे। इसी दौरान व्यापार मंडल के व्यापारी भी पुलिस सुरक्षा में प्रदर्शन करते हुए जा रहे थे। यह देखकर सभी जोर-जोर से राज्य सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। उन्होंने मौके पर खड़े कई सुरक्षाकर्मियों से पूछना भी शुरू कर दिया कि व्यापारी भी प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें क्यों नहीं पीट रहे हो? जैसा हमें पीटा था। इसका जवाब नहीं देते बनता देख पुलिसवालों ने उन्हें भगा दिया। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी लक्ष्मण झूला पार्क चले गए।
आगे देखिए, पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के बाद घटनास्थल से घायल टीचरों की तस्वीरें...