तस्वीर में: गाय का कटा हुआ सिर।
लखनऊ. नवरात्र के ठीक एक दिन पहले गोकशी की वारदात से इलाके में तनाव फैल गया है। इसे देखते हुए इलाके में पीएससी तैनात कर दी गई है। अलीगंज के शिवलोक त्रिवेणी नगर फेज-3 इलाके में बुधवार सुबह त्रिकोनेश्वर मंदिर के पास एक गाय का कटा सिर और कुछ अन्य अवशेष मिलने से लोगों के बीच हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों स्थानीय लोग जमा होने लगे और मामला सांप्रदायिक होने लगा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल हालात सामान्य हैं। मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है।
स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी अभी भी मौके पर तैनात हैं। वहीं इंस्पेक्टर अलीगंज ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की अलीगंज के शिवलोक त्रिवेणी नगर फेज-3 में गाय के सिर और कुछ अन्य अवशेष बिखरे पड़े हैं। इससे इलाके में भारी तनाव हैं। इससे मौके पर भारी पुलिस बल मौके पर रवाना किया गया। मामले को लोगों द्वारा तूल पकड़ते देख उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीएसी बल को तैनात कर दिया गया।
निर्माणाधीन इमारत में की गई थी गोकशी
मंदिर के बगल में निर्माणाधीन इमारत है। जब पुलिस पहुंची तो तहकीकात करते हुए उन्होंने देखा कि निर्माणाधीन इमारत में काफी खून पड़ा हुआ है। पुलिस इस मामले में कई लोगों से अभी पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी निर्माणाधीन इमारत का मालिक सामने नहीं आया है लेकिन पुलिस ने उसे ट्रेस कर लिया है।
मौके पर पहुंचे भाजपाई
गोकशी की सूचना पाकर मौके पर कई भाजपाई कार्यकर्ता पहुंच गए। इससे मामले ने और तूल पकड़ लिया। भाजपाइयों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जबरदस्ती बाजार बंद करवाने की कोशिश की। वहीं, जब कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध किया तो कार्यकर्ताओं ने जबदस्ती दुकानों के शटर गिरा दिए। इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो भी बना लिया है। इस मामले में अलीगंज पुलिस का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की इस हरकत का वीडियो डीएम को सौंपा जाएगा।
आगे पढ़िए इलाके में गोकशी की वारदात से लोगों में है जबरदस्त आक्रोश...