पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Teperature Is Dropping Steadily Meteorological Department Rain Might Be Occur

तेजी से गिर रहा है राजधानी का पारा, 13 और 14 को हो सकती है बारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी। गाड़ी चलाता युवक।

लखनऊ.
राजधानी में दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज हो रही है। यह कड़ाके की ठंड की दस्तक है। इसी बीच मौसम विभाग ने कहा है कि 13 और 14 दिसंबर को राजधानी सहित आस-पास के इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद ठंड अपने चरम पर होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में राजधानी और यूपी के पूर्वी जिलों में घना कोहरा पड़ेगा। इसके अलावा अन्‍य शहरों में हल्का कोहरा गिरने की उम्मीद है। ऐसे में नगर निगम को शहर भर में अलाव जलाने और रैन-बसेरा के पूरे इंतजाम करने के आदेश दे दिए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को इनकी देखरेख के आदेश भी दिए गए हैं।

राजधानी में बुधवार का दिन सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा लखनऊ सहित राज्‍य के अधिकतर शहरों में भी दिन के समय पारा तेजी से लुढ़का। शहर में रात को पारा तेजी से गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे था। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्‍ता ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से नीचले इलाकों में सर्दी के साथ ठंडी हवा बह रही है। हवा बहने से कोहरे में गिकरावट आ सकती है लेकिन ठंड बढ़ेगी। गुरूवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा।

कुछ यूं बदला मौसम का मिजाज

पिछले एक हफ्ते में तापमान पर नजर डाली जाए तो साफ होता है कि मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। बीते 5 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, 6 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, 7 दिसंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री, 8 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा। इसी क्रम में 9 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा। 10 दिसंबर को अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा। दिन के तापमान में जहां 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, रात के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट देखी गई है। जो आगे भी जारी रहेगी।

आगे पढ़िए रैन बसेरा और अलाव की जिम्‍मेदारी किन-किन अधिकारियों को मिली...