पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा के घर चोरी, 10 लाख की ज्वेलरी-कैश ले गए बदमाश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबेडकरनगर (यूपी). पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा के घर पर चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने उनके घर से 12 लाख की चोरी की है। इसमें 10 लाख के जेवर शामिल हैं। अरुणिमा ने अकबरपुर कोतवाली में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
क्या है पूरा मामला?
- घटना कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के पंडाटोला खत्रियाना मोहल्ले में हुई।
- यहां पर्वतारोही अरुणिमा अपने भाई राहुल और बहन लक्ष्मी के साथ रहती हैं। हालांकि, वह ज्यादातर वह टूर पर ही रहती हैं।
- 22 जनवरी को परिवार के लोग उनसे मिलने लखनऊ गए थे।
- इसी दौरान गुरुवार की रात मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ घर में घुसे और लाखों के जेवर और कैश पर हाथ साफ कर दिया।
- शुक्रवार को बाहरी गेट का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस और अरुणिमा के परिवार को दी।
- कोतवाल महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
एवरेस्ट फतह करने वाली दुनिया की पहली विकलांग पर्वतारोही
- अरुणिमा सिन्हा दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर फतह करने वाली दुनिया की पहली विकलांग महिला हैं।
- 21 मई 2013 की सुबह 10:55 मिनट पर उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर 26 साल की उम्र में विश्व की पहली विकलांग पर्वतारोही बनने का गौरव हासिल किया था।
- उन्हें भारत सरकार ने 66वें रिपब्लिक डे पर पद्मश्री से सम्मानित किया है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, अरुणिमा सिन्हा की फोटोज:
खबरें और भी हैं...