पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साइकिल सवार को बचाने में पेड़ से टकराई कार, 3 लोगों की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहराइच/लखनऊ. बहराइच-लखनऊ मार्ग पर शादी समारोह से लौट रही मारुती, साइकिल सवार 2 लोगों को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर की हॉस्पिटल ले जाते समय मौत हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शादी समारोह में लोगों को छोड़ कर आ रही थी गाड़ी
देहात कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर के पास बुद्ध रिसॉर्ट है। यहां शादी में शामिल होने आए लोगों को अमेठी से छोड़ कर आ रहे ड्राइवर का कंट्रोल बिगड़ गया और वह साइकिल को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गया। इससे मौके पर ही साइकिल सवार सतीश चंद्र, अयोध्या प्रसाद और टॉयलेट के लिए जा रहे शिव नरेश की मौत हो गई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ड्राइवर और कार में बैठे एक शख्स को जिला अस्पताल ले जाया गया। इसमें रास्ते में ही ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज...
खबरें और भी हैं...