लखीमपुरखीरी. बिझौली गांव में सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ का शव मिला है। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन अधिकारियों को देनी चाही, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बिझौली गांव में एक बहते हुए नहर में देर रात बाघ का शव मिला है। शव काफी सड़ गया है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन अधिकारियों को देनी चाही, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद ही मौत के कारणों को पता चलेगा। हालांकि, ग्रामीणों में चर्चा है कि जहर खाने से बाघ की मौत हो गई।
फाइल फोटो