पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Trade Board Protest On Chinhat Police Station Demanding Arrest Thief

चोरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्‍यापार मंडल ने किया चिनहट थाने का घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: व्‍यापार मंडल के पदाधिकारी चिनहट थाने का घेराव करते हुए।
लखनऊ. शनिवार रात चिनहट के विधायक बाजार चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर में चोरी करने घुसे चोरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए रविवार को चिनहट व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चिनहट थाने का घेराव किया। साथ ही पुलिस पर अपराध नियंत्रण में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

मामला शनिवार रात का है। यहां शरद मिश्रा पुत्र स्व. सुरेंद्र मिश्रा की चिनहट स्थित विधायक चौराहे के पास मेडि‍कल स्‍टोर की दुकान है। इसके सामने पूर्व सपा विधायक राजेंद्र यादव का घर है। रात करीब ढाई बजे मेडि‍कल स्‍टोर में दो बाइक से पांच लोग आए। दो लोग शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए और तीन हथियारबंद युवक बाहर से निगरानी कर रहे थे।

इसी दौरान पूर्व विधायक के पुत्र शिवेंद्र यादव ने अपनी छत पर टहलते समय देखा की दुकान का शटर खुला है और तीन लोग बाहर खड़े हैं तो वह अपने मोबाइल से घटना का विडियो बनाने लगे, लेकिन उनके फोन की बैटरी डि‍स्‍चार्ज हो गई। इसके बाद उन्‍होंने अपनी पिस्टल से चोरों पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से चोर सकते में आ गए और अपनी मोटर साइकिल छोड़कर भाग निकले। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए।

आगे पढ़ि‍ए मौके पर पहुंची पुलिस...