पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Trainee Judge Restaurant Take Wine Girl Abuse Discharge Lucknow Latest News

शराब पीकर इसी रेस्टोरेंट में ट्रेनी जजों ने किया था हंगामा, अब होंगे बर्खास्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: फैजाबाद रोड स्थित इसी रेस्टोरेंट में हुई थी घटना।
लखनऊ. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शराब पीकर हंगामा करने के मामले में 11 ट्रेनी जजों को बर्खास्त किए जाने की सिफारिश की है। फुलकोर्ट की कार्रवाई में यह नहीं बताया गया कि इन जजों ने किस रेस्टोरेंट में हंगामा किया था। ऐसे में dainikbhaskar.com की टीम मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। इस दौरान हमने उस रेस्टोरेंट को खोज निकाला, जहां 11 ट्रेनी जजों ने हंगामा किया था। लखनऊ के फैजाबाद रोड स्थित चरन क्लब एंड रिसॉर्ट में यह घटना घटी थी। टीम की जांच-पड़ताल के दौरान कई तथ्य सामने आए और मामला साफ होता चला गया।
इस रिसॉर्ट में हंगामा करने वाले सभी ट्रेनी जज 2012 बैच के हैं। इंडक्शन प्रोग्राम के लिए वे लखनऊ के इंस्टीट्यूट ऑफ ज्यूडिशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च (जेटीआरआई) आए थे। यह प्रोग्राम 9 जून को शुरू हुआ था और 8 सितंबर को खत्म होने वाला था। उससे एक दिन पहले 7 सितंबर को 16 ट्रेनी जज चरन क्लब एंड रिसॉर्ट पहुंचे। यहां के गार्ड ने बताया कि घटना के दिन ज्यादातर जज अपनी गाड़ियों से आए थे।
बार में खूब पी थी शराब
इस होटल में घुसते ही सबसे पहले बड़ा सा लॉन दिखता है। इससे आगे रिसेप्शन बना है। उसके बगल से बार का रास्ता जाता है। इसमें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर तीन लाइनों में कुर्सियां लगी हैं। सबसे आखिर में बार टेंडर है। यहां से लोगों को शराब सर्व की जाती है। यहां एक साथ 55 से 60 लोग बैठ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, ये 16 ट्रेनी जजों ने यहां जमकर शराब पी थी।
तीन अन्य लोग भी थे मौजूद
यहां के कर्मचारियों के मुताबिक, उस समय बार में 16 जजों के अलावा तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी जज रात करीब 11.30 बजे वहां थे। शराब पीने का दौर चलने के साथ ही उन्होंने यहां डिनर भी किया। इसी दौरान इनमें से एक ट्रेनी जज ने किसी लड़की का जिक्र किया। उसके खिलाफ गलत कमेंट भी किए। बस, यहीं से मामला बिगड़ गया।
आगे की स्लाइड में पढ़िए, ट्रेनी जजों में शुरू हो गई मारपीट...