बिजनौर. धामपुर में NH-74 पर ट्रक और मारुती वैन की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें बिजनौर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के थे। वे मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के बांग्ला गांव के रहने वाले थे।
मुरादाबाद का एक परिवार मारुती वैन से नगीना में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहा था। जानकारी के अनुसार, जैसे ही वैन NH-74 धामपुर पहुंची तो परीलोक अस्पताल के पास ओवरटेक करने के चक्कर में सामने आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुती वैन के परखच्चे उड़ गए। इसमें परिवार के सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग मुस्कान, अंकित और विवेक बुरी तरह से घायल हो गए।
हादसे के पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मृतक और घायलों को वैन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीएम धामपुर संजय सिंह का कहना है कि हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के बांग्ला गांव के रहने वाले थे।
आगे देखिए तस्वीरें...