तस्वीर में: दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ ट्क और ट्रेलर।
लखनऊ. राजधानी के शहीद पथ पर गोमती नगर विस्तार के पास बीच सड़क में खड़ी ट्रक से ट्रेलर की हुई भीषण टक्कर में ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं ट्रेलर क्लीनर बाल-बाल बच गया। मृतक सजीबुल आसाम का रहने वाला था। क्लीनर और ड्राइवर दोनों सगे भाई थे। ट्रेलर गुडगांव से मारुती की गाड़ियां लेकर गुवाहाटी जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्टेयरिंग काट कर शव को बहार निकाला और पास के अस्पताल में ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया की शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।
हादसे के बारे में प्रत्यादर्शी बुलबुल ने बताया की उसके भैया यानि सजीबुल गाड़ी चला रहा था। तभी उन्होंने देखा की सामने एक ट्रक खड़ा है लेकिन जब तक ब्रेक लगाता तब तक टक्कर हो गई। सजीबुल स्टेयरिंग में फस गया। मौके पर साथ चल रहे लोगों ने उसे निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन नहीं निकाल सके। इसके बाद लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ड्राइवर को निकालना चाहा लेकिन दो क्रेन लगाने के बावजूद भी नहीं निकाल सके। बाद में गैस कटर की मदद से स्टेयरिंग काट कर उसे निकाला गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लोहिया अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आगे पढ़िए 17 सिंतबर को बहन की शादी में जा रहा था सकीबुल...