पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मामुली कहासुनी में दो पक्ष आमने-सामने, एक महिला सहित छह घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. वजीरगंज थानांतर्गत बुलंदबाग मोहल्ले में मामूली कहासुनी में दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। उनका इलाज बलरामपुर हॉस्पिटल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के पार्षद और उसके कई साथियों को मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
वजीरगंज थानांतर्गत बुलंदबाग मोहल्ले में एहराम के घर एक मजलिस चल रही थी। इसमें वहां कई लोग आए हुए थे। जानकारी के अनुसार, इससे उनके घर के बाहर ढ़ेरों गाड़ियां खड़ी थी। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने गाड़ियों को किनारे लगाने के लिए कहा तो वहां खड़े कुछ युवकों ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होनी लगी, जो मारपीट में बदल गई।
गाड़ी हटाने से मना करने पर हुई पत्थरबाजी
जब मजलिस के घर आए लोगों ने गाड़ी हटाने से मना किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने गाड़ियों और एहराम के घर में पत्थर चला दिए। इससे एहराम की मां के सिर पर पत्थर लग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस के बाद दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा होते गए और मामूली कहां सुनी बड़े विवाद में बदल गई।
पुलिस ने किया वार्ड पार्षद को गिरफ्तार
मामले को दो पक्षों का विवाद बनाने के आरोप में पुलिस ने बुलंदा मोहल्ले के वार्ड पार्षद नाम्मू कलीम और उसके कई साथियों पर मामले को जबरदस्ती बलवा करवाने जैसे गंभीर मामलों के आरोप में बंद कर लिया। आरोप है कि जब भी पुराने लखनऊ में कोई बलवा होने पर वजीरगंज पुलिस हमेशा वार्ड पार्षद नाम्मू और उसके कई साथियों पर मामला भड़काने का आरोप लगा कर बंद कर देती है। सूत्रों की माने तो इसके पहले भी पुलिस उनको तीन बार बंद कर चुकी है, लेकिन तीनों बार जांच में उन्हें क्लीनचिट मिल चुकी है।
पुलिस की सक्रियता से टला हादसा
मामले की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस समेत सभी आलाधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत हरकत में आ गई और कई थानों की फोर्स समेत समेत मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझा कर और डांट-डपट कर सभी को घर के अंदर किया।
प्रतीकात्मक तस्वीर