फोटो: लखनऊ में शूटिंग के दौरान चहकती 'चकोर'
लखनऊ. 'हम चकोर, आ गए हैं लखनऊ, आपसे मिलने'। इसके बाद पीछे से आवाज आती है 'कट'। इसके बाद चार-पांच बार फिर रीटेक होता है और आखिर में 'ओके' किया जाता है। इसके बाद चकोर अपनी मस्ती में खो जाती है। शूटिंग देखने आए लोग उसके साथ फोटो खिंचवाने लग जाते हैं। दरअसल, राजधानी में कलर्स के शो 'उड़ान' की शूटिंग चल रही है। यह शूटिंग शहर के विभिन्न इलाकों में चल रही है।
राजधानी में शो 'उड़ान' की शूटिंग के लिए आई टीम ने गोमतीनगर में अंबेडकर स्मारक के पास डेरा लगाए हुए हैं। इस दौरान शो के प्रोडयूसर गुरूदेव भल्ला ने बताया कि 'उड़ान' में ठाकूर साब के पोते विवान (वाहिब) लखनऊ पढ़ने के लिए आया है। अपने साथ वह बंधुआ बाल मजदूर चकोर को भी लेकर आया है। जहां दोनों ही स्कूल में जाकर पढ़ाई करेंगे। यह करीब 15-20 एपीसोड के माध्यम से दिखाया जाएगा।
हर चीज देख होती हैरान
प्रोडयूसर गुरूदेव भल्ला शो के बारे में बताते है कि स्पंदन 'चकोर' लखनऊ आकर बड़ी-बड़ी इमारतें देखकर डरती और हैरान होती हैं। उनमें खो जाती हैं। इसके बाद हर कोई उसे खोजने में लग जाता है। वह मिलती है और कहानी आगे बढ़ती है। इसके बाद वह पढ़कर अपने गांव जाती है तो हर सवाल का जवाब पूछती है। यहीं से आगे आने वाले एपीसोड में दिखाया जाएगा।
आगे देखिए, लखनऊ में शूटिंग की अन्य तस्वीरें...