पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

'आतंकवादियों को शरण देने में पाक से आगे यूपी'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. भाजपा नेत्री उमा भारती ने प्रदेश की सपा सरकार पर आतंकवादियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक पाकिस्तान ही ऐसा देश था जिसके बारे में कहा जाता था कि वह आतंकवादियों की शरणस्थली है लेकिन अब यूपी पाकिस्तान से आगे निकल गया है। जहां आतंकवादियों को खुलेआम संरक्षण दिया जा रहा है।
इसके अलावा उमा ने केन्द्र के दो मंत्रियों के इस्तीफे को देर से उठाया गया कदम बताते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि जहां तक प्रधानमंत्री की बात है तो ऐसा नहीं है कि उन्हें किसी विषय की जानकारी नहीं थी। केन्द्र में ऐसी कोई भी बात नहीं होती है जो प्रधानमंत्री की जानकारी में न हो।
भाजपा उपाध्यक्ष उमा भारती ने कहा कि दुनिया में पहले यह बात कही जाती थी पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देने वाला देश है। सब कुछ पता होने के बाद पाकिस्तान इस बात से सदैव इंकार करता रहा। उसने कभी आतंकवादियों का बचाव नहीं किया। लेकिन सपा सरकार तो खुलेआम संरक्षण दे रही है। उनको छोडऩे के लिए अदालतों में पैरवी कर रही है। यह भी कह रही है, आतंकवादियों को छोडऩे के लिए वह बड़ी अदालतों का दरवाजा खटखटाएगी।
उन्होंने यूपीए पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं। बस वह सहयोगी दलों को भय दिखाकर चल रही है। उमा ने कहा कि सहयोगी दल समर्थन वापस लेना चाहते हैं लेकिन सीबीआई के डर से वह समर्थन लेने से कतरा रहे है। इस बात को सपा प्रमुख मुलायम सिंह भी स्वीकार कर चुके है।
अखिलेश से मिलीं उमा
उप्र से भाजपा विधायक तथा मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पर्याप्त सम्मान किया और उनसे करीब 45 मिनट तक वार्ता भी की।
'जनाधार वाले नेताओं की भी अपनी अकड़'
उमा भारती ने कहा कि जनाधार वाले नेताओं की भी अपनी अकड़ होती है। ऐसे नेताओं को तरकीबें नहीं आती हैं। वे गलतियां करते हैं जिसके कारण वे असफल हो जाते हैं। दरअसल जनता भाजपा को अलग तरह का दल मानती है। वह पार्टी की गुटबाजी को नापसंद करती है जिसके कारण उसने यह सजा दी। माना जा रहा है कि उमा भारती ने मुख्यमंत्री से प्रदेश में गंगा नदी की दशा पर चर्चा करने के साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र चरखारी के विकास को लेकर कई योजनाओं पर चर्चा की।