पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • UP Chief Minister Manipur Jhansi Amethi Military Schools Defence Uttar Pradesh Latest News

झांसी, मैनपुरी और अमेठी में खुलेंगे मिलिट्री स्कूल, सीएम की पहल पर केंद्र ने लगाई मुहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान में धौलपुर के मिलिट्री स्कूल में पढ़ाई के दौरान अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
लखनऊ. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहल पर जल्द ही यूपी के मैनपुरी, झांसी और अमेठी में मिलिट्री स्कूल खोले जाएंगे। इसके लिए रक्षामंत्री को मुख्यमंत्री ने चिट्ठी लिखकर एमओयू साइन करने के लिए कहा था, जिसे रक्षामंत्री अरुण जेटली ने हरी झंडी दे दी है। अखिलेश यादव ने इसके लिए बजट की व्यवस्था भी वर्ष 2014-15 के लिए कर दी है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ऑफिस से जारी एक प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने रक्षामंत्री अरुण जेटली को इसके लिए चिट्ठी लिखी थी। इसके जवाब में रक्षा मंत्रालय का बोर्ड ऑफ गवर्नर्स सैनिक स्कूल सोसाइटी ने बीती 18 फरवरी को मैनपुरी, अमेठी और झांसी में सैनिक स्कूल खोले जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद रक्षा मंत्रालय और यूपी सरकार के बीच एक एमओयू साइन किया जाना है।
सैनिक स्कूल में की है अखिलेश यादव ने पढ़ाई

यूपी के सीएम अखिलेश यादव राजस्थान में धौलपुर के मिलिट्री स्कूल में पढ़ने के लिए 1983 में गए थे। यहीं से उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई की। इसके बाद मैसूर के इंजीनियरिंग कॉलेज गए, जहां से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और आगे की पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया में की। अखिलेश यादव धौलपुर मिलिट्री के गोल्डन जुबिली प्रोग्राम में जब गए, तो उन्होंने अपने उन दिनों को याद किया था, जब वे वहां के छात्र थे।
आगे पढ़िए, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा सैनिक स्कूल ने बहुत कुछ सिखाया...