पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • UP Government Announces Appreciation First Gold Winner Jitu Rai Asian Games

एशियन गेम्स: जीतू के गोल्ड मेडल जीतने पर सीएम ने दिया 50 लाख रुपए का इनाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय खिलाड़ी जीतू राय (फाइल फोटो)।
लखनऊ. दक्षिण कोरिया के इंचियोन में शुरु हुए 17वें एशियन गेम्स में लखनऊ के निशानेबाज खिलाड़ी जीतू राय ने 50 मी एयर पिस्टल में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर शानदार शुरुआत की है। जीतू की जीत पर यूपी सीएम अखिलेश ने उन्हें 50 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि सिर्फ राज्य को ही नहीं बल्कि पूर देश को जीतू पर गर्व है। उनकी इस शानदार जीत से खिलाड़ियों में खासा उत्साह है।
बताते चलें कि इससे पहले यूपी सरकार ने अगस्त 2014 में ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मीटर शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले 11 वीं गोरखा रेजीमेंट के नायब सूबेदार जीतू राय को सम्मानित किया गया था और बतौर पुरस्कार एक लाख रुपए दिया था। जीतू ने कुछ महीने पहले ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था।
नेपाल में हुआ था जन्म

जीतू की जीत के बाद स्पोर्ट्स कॉलेज के उनके दोस्त और खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। दरअसल जीतू का जन्‍म स्‍थान नेपाल है। साल 2006 से वे लखनऊ में रह रहे हैं। उनके पास 2011 नेशनल गेम्‍स में यूपी की ओर से प्रतिनिधित्‍व करने का सर्टिफिकेट भी है।

जीत दिमाग पर नहीं चढ़े

जीतू राय को साल 2013 में आउट ऑफ टर्न प्रोन्नति देते हुए हवलदार बनाया गया। साल 2014 में आउट ऑफ टर्न प्रोन्नति देते हुए नायाब सूबेदार बनाया गया। जीतू का कहना है कि जीत दिल तक रहनी चाहिए, दिमाग तक नहीं आनी चाहिए। यह अगर दिमाग में उतरी तो पतन निश्चित है, इसलिए दिल-दिमाग तगड़ा रखना चाहिए। राजन ने बताया कि उन्होंने जीतू से ओलंपिक में गोल्‍ड मेडल लाने का वादा भी लिया है।
आगे पढ़िए जीतू का ओलंपिक कोटा हासिल करना है लक्ष्‍य ...