पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • UP Government Will Starts Advanced Life Support Ambulance Service

अब नहीं करना होगा अस्‍पताल का इंतजार, एम्‍बुलेंस में ही मिलेगी सारी सुविधा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. प्रदेश में रोगियों को तुरंत उपचार उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से यूपी सरकार ने हर जिले को एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्‍बुलेंस देने की योजना बनाई है। प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परि‍वार कल्‍याण मंत्री अहमद हसन ने इसकी जानकारी दी। इस एम्‍बुलेंस में अस्‍पताल पहुंचने से पहले जीवन रक्षा प्रणाली से जुड़े सारे उपकरण मौजूद रहेंगे।
मंगलवार को अहमद हसन ने डॉ. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी अस्‍पताल में डि‍जि‍टल एक्‍सरे, कलर डाप्‍लर थ्रीडी अल्‍ट्रासाउण्‍ड और वातानुकूलि‍त वार्ड का उद्घाटन किया। बतौर मुख्‍य अतिथि अस्‍पताल में कलर डाप्‍लर थ्रीडी अल्‍ट्रासाउण्‍ड और वातानुकूलि‍त वार्ड व डि‍जि‍टल एक्‍सरे यूनि‍ट के उद्घाटन के बाद अहमद हसन ने कहा कि तीनों मशीनों के सकुशल संचालन के बाद 38 और मशीने अलग-अलग अस्‍पताल में लगाने का प्रस्‍ताव है।
इस दौरान उन्‍होंने कहा कि कैंसर रोगि‍यों के मुफ्त चि‍कि‍त्‍सा व्‍यवस्‍था उपलब्‍ध कराने की दि‍शा मे सरकार प्रयासरत है। जल्‍द ही इस बाबत निर्णय ले लि‍या जाएगा। उन्‍होंने बलरामपुर अस्‍पताल, सि‍वि‍ल अस्‍पताल और लोहि‍या अस्‍पताल को आदर्श अस्‍पताल के रूप में वि‍कसि‍त कि‍ए जाने की भी बात कही। कार्यक्रम में शामि‍ल प्रमुख सचि‍व चि‍कि‍त्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अरविंद कुमार ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सभी को मुफ्त इलाज मि‍ले।
इसके लि‍ए अस्‍पतालों में दवाओं की उपलब्‍धता के लि‍ए ऑनलाइन मॉनीटरिंग का कार्य चल रहा है। उन्‍होंने कहा कि वि‍गत साल की अपेक्षा नए वि‍त्‍तीय साल में दवाओं की खरीद और स्‍वास्‍थ्‍य उपकरणों की खरीद को लेकर बजट में 20 से 25 फीसदी की बढ़ोत्‍तरी करने का अनुमान है। मंत्री जी ने कहा कि अस्‍पतालों में मौजूद उपकरणों के अपग्रेडेशन की दि‍शा में भी कदम उठाए जाएंगे। उन्‍होंने बताया कि पहले चरण में चार स्‍थानों पर मशीनें लगाई जा रही हैं। इनमें एक मशीन की कीमत 1.3 करोड़ रुपए है। कुल 155 कलर डाप्‍लर खरीदने का प्रस्‍ताव है। इसमें 105 मशीनें अस्‍पतालों को भेजी जा चुकी हैं। उन्‍होंने बताया कि अस्‍पतालों में पद भी सृजि‍त कि‍ए जाएंगे।

आगे पढ़‍िए डॉक्‍टरों की रि‍पोर्ट संतोषजनक नहीं...