- Hindi News
- Up Governor Visits Former Cm Nd Tiwari At His Mall Avenue Residence
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के घर जाकर मिले राज्यपाल, देखें तस्वीरें
फोटो: मुलाकात को यादगार बनाने के लिए राज्यपाल राम नाईक ने पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के घर आम का पौधा लगाया।
लखनऊ. यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे भी हालचाल लिया।
राजधानी के माल एवेन्यू स्थित एनडी तिवारी के आवास जाकर राज्यपाल ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। काफी लंबे के बाद हुई मुलाकात के बाद दोनों ने राजनीतिक जीवन की पुरानी यादें ताजा की। उनके स्वास्थ्य और आयु को देखते हुए राज्यपाल ने स्वयं उनके आवास आकर भेंट की।
राज्यपाल ने बताया कि एनडी तिवारी एक स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल रह चुके हैं। इस मुलाकात को खास बनाने के लिए राज्यपाल ने तिवारी के आवास पर एक आम का पौधा भी लगाया।
आगे तस्वीरों में देखिए राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री के मुलाकात की तस्वीरें...