तस्वीर में: तिरंगा झंडा फहराते हुए आईपीएस अपर्णा कुमार।
लखनऊ. यूपी कैडर की महिला आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार ने अफ्रीकी महाद्वीप के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची पर्वत शिखा किलीमंजारो पर भारतीय ध्वज और यूपी पुलिस का ध्वज फहराकर देश का नाम रौशन किया है। इस पर्वत शिखा की ऊंचाई समुद्र स्तर से 19,341 फिट है। अपर्णा ने 22 अगस्त से पर्वता रोहण शुरू करते हुए 30 अगस्त को सुबह छह बजकर 50 मिनट पर मांउट किलीमंजारो की चोटी पर पहुंचने का सफर तय किया है।
बताते चलें कि इससे पहले इको एवरेस्ट अभियान-2014 के लिए आईपीएस अफसर अपर्णा कुमार का चयन किया गया था। अपर्णा कुमार वर्तमान में नवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की सेनानायक हैं। अपर्णा माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह करने के अभियान में हिस्सा लेने वाली यूपी पुलिस की पहली पुलिस अधिकारी और भारत की पहली महिला आईपीएस हैं।
अपर्णा कुमार की आगामी पर्वत यात्रा इंडोनेशिया के उच्चतम शिखर कार्सटेंज का सफर तय करने की है। पुलिस महानिदेशक आनंद लाल बनर्जी ने अपर्णा कुमार को इस अभियान की सफलता के लिए बधाई दी है।
आगे पढ़िए सात पर्वतारोही शामिल थे...