पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Up Mining Minister Gayatri Prasad Prajapati Statement On Laxmikant Bajpayi

VIDEO: यूपी खनन मंत्री ने कहा- मुलायम सिंह के सामने लक्ष्मीकांत की हैसियत क्या है?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति।
लखनऊ. यूपी के खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। गायत्री अपने पहले के विवादास्पद बयान पर अभी भी कायम हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस तरह की भाषा का प्रयोग लक्ष्मीकांत बाजपेयी और योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं, वैसी भाषा का प्रयोग कौन करता है? उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के सामने लक्ष्मीकांत की हैसियत क्या है? गायत्री अपने विधानसभा क्षेत्र अमेठी में मीडिया से बात कर रहे थे।
चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी द्वारा मुलायम सिंह पर दिए बयान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के सामने लक्ष्मीकांत की हैसियत क्या है? उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के लिए लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने जो टिप्पणी के है, उसके लिए वे जनता से माफी मांगें। उनके अनुसार, बाजपेयी ने हमीरपुर में मुलायम सिंह के लिए कहा था कि उन्हें मरने के बाद कंधा नहीं नसीब होगा।
दोनों नेताओं ने चुनाव आयोग का किया है उल्लंघन
अमेठी पहुंचे गायत्री प्रसाद प्रजापति से जब मीडिया ने पूछा कि आपने महंत आदित्यनाथ के खिलाफ जो टिप्पणी की थी उसका आधार क्या था? इस पर गायत्री भड़क उठे और उन्होंने कहा, 'मैं कह रहा हूं, ऐसा व्यक्ति कौन हो सकता है जो आतंक की भाषा का इस्तेमाल करे?' उन्होंने कहा कि अपनी भाषा से दोनों नेताओं ने चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन किया है।
योगी सबसे बड़े आतंकवादी
गुरुवार को लखनऊ में अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए गायत्री प्रसाद प्रजापति ने महंत आदित्यनाथ के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि महंत आदित्यनाथ ने कहा था कि वे जहां-जहां गए वहां बीजेपी जीती। इस पर उन्होंने कहा कि 'मैंने तो कहा था ये योगी नहीं भोगी है...... यह सबसे बड़ा आतंकवादी है। अगर इनके यहां छापा डाला जाए तो यूपी में सबसे ज्यादा हथियारों का जखीरा महंत अवैद्यनाथ के आश्रम में मिलेगा। ये बाबा नहीं है ये धोखा देने वाले है। ये छलने वाले है और हमीरपुर की जनता ने इनके अंदाज़ में ही जवाब दे दिया है।

आगे पढ़िए गायत्री ने कहा- महंत आदित्यनाथ पर होगी कार्रवाई...