पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • UP Minor Irrigation Department Vacancy 423 Post Latest News

यूपी लघु सिंचाई वि‍भाग में 423 पदों पर भर्ती, आवेदन के लि‍ए अंति‍म ति‍थि‍ 24 दि‍संबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्‍मक फोटो।
लखनऊ. यदि आप सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं और 10वीं पास होने के साथ-साथ आपके पास आईटीआई का सर्टिफिकेट है तो इस नौकरी के लि‍ए योग्‍य हैं। यूपी के लघु सिंचाई विभाग, लखनऊ में सहायक बोरिंग टेक्नि‍शियन (समूह-‘ग’) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए कुल 423 वैकेंसीज (भर्ती) हैं। इसके लिए आवेदन करने के लिए आखिरी ति‍थि‍ 24 दिसंबर, 2014 है। ध्यान रखें कि इस पद के लिए ऑनलाइन एप्लि‍केशन (आवेदन) ही स्वीकार किए जाएंगे। विभाग इसके अलावा किसी भी अन्य माध्यम से एप्लि‍केशन स्वीकार नहीं करेगा।
इन पदों में सामान्य वर्ग के 211, पिछड़ा वर्ग के 115, अनुसूचित जाति के 89 और अनुसूचित जनजाति के आठ पद शामिल हैं। इन पदों पर सेलेक्शन रिटेन एग्जाम (लि‍खि‍त परीक्षा) और इंटरव्यू (साक्षात्‍कार) के जरिए होगा। इसकी ति‍थि‍ एप्लीकेशन फॉर्म्स (आवेदन फॉर्म) की स्क्रूटिनी (छंटनी) के बाद घोषि‍त की जाएगी।
इस पद पर रिक्रूटमेंट (भर्ती) के लि‍ए जरूरी है कि कैंडिडेट (अभ्‍यर्थी) भारत का नागरिक हो या तिब्बति‍ शरणार्थी हो, जो भारत में स्थाई तौर पर रहने के लिए पहली जनवरी, 1962 से पहले भारत आ गया हो या भारतीय मूल का ऐसा व्यक्ति हो जिसने भारत में स्थाई तौर पर रहने के लिए पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका या किसी पूर्वी अफ्रीकी देश जैसे केन्या, युगाण्डा और यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तन्जानियां (पहले तांगानिका और जंजीवार) से माइग्रेट कर गया हो।
इन सभी श्रेणियों में कैंडिडेट के पास में राज्य सरकार द्वारा पात्रता प्रमाण-पत्र जारी किया गया हो। साथ ही तिब्बत से माइग्रेट किए कैंडिडेट्स के लिए जरूरी है कि वे यूपी के आईजी इंटेलिजेंस से पात्रता का प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लें। भारतीय मूल के कैंडिडेट्स के लिए जारी किया गया पात्रता का प्रमाण-पत्र एक वर्ष से अधिक समय के लिए जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे कैंडिडेट्स को एक वर्ष के समय से आगे सर्विस करने के लिए वह भारत की नागरिकता प्राप्त करना आवश्यक होगा।
आगे पढ़ि‍ए इसके लि‍ए क्‍या है एजुकेशनल और टेक्निकल क्वालिफिकेशन