पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • UPTU Carry Over Exam Time Table Engineering Management Exams Scheduled

यूपीटीयूः आठ बजे से होंगी कैरी ओवर की परीक्षाएं, टाइम टेबल में हुआ बदलाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. यूपी टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) ने कैरी ओवर परीक्षाओं के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। 14 सितंबर से होनी वाली इंजीनि‍यरिंग और मैनेजमेंट की परीक्षाएं आठ से 11 बजे तक होंगी। इसके पहले ये परीक्षाएं साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक होनी थी। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षाओं में भी बदलाव किया गया है। नए टाइम टेबल को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।

संशोधित परीक्षा का टाइम टेबल यूपीटीयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। नए टाइम टेबल के अनुसार पहली पाली की परीक्षाएं आठ बजे से 11 बजे के बीच होगी, जबकि‍ दूसरी पाली के लिए दो बजे से चार बजे को बदलकर तीन बजे किया गया है। दूसरी पाली की परीक्षाएं छह बजे तक चलेंगी।
यूपीटीयू के अपर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विक्रम सिंह ने dainikbhaskar.com को बताया कि कैरी ओवर की परीक्षाएं राजधानी के कुल 12 और यूपी के 57 परीक्षा केंद्रों पर आयोजि‍त कराई जा रही हैं।

परीक्षा को लेकर पहले भी हुए हैं फेरबदल
कैरीओवर परीक्षा के टाइम टेबल को लेकर यूनिवर्सिटी की ओर से कई बार फेरबदल किए गए हैं। पहले यह परीक्षा दस सितंबर से होने वाली थी। इसे बदल कर चौदह सिंतबर कर दिया गया। इसके बाद लगातार तीन बार परीक्षा केंद्रों में बदलाव किए गए। पहले 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसे बढ़ाकर 57 किया गया है। इस संबंध में अपर परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि छात्रों की संख्या अधिक होने की वजह से यह बढ़ोतरी की गई है।
यूपी टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ (तस्वीर में)