लखनऊ. आगामी 16 दिसंबर से प्रस्तावित इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की परीक्षाओं के लिए बुधवार को यूपी टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। राजधानी में परीक्षा के लिए 18 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। यहां 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं बीटेक, एमबीए, एमसीए, बीफार्मा सहित अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में शामिल होंगे।
प्रदेश भर में कुल 162 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब चार लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाएं 23 दिसंबर से तीन जनवरी के बीच होंगी, जबकि स्पेशल कैरी ओवर की परीक्षाएं आगामी 22 दिसंबर से होंगी।
राजधानी में बनाए गए परीक्षा केंद्र
राजधानी और इसके आस-पास के इलाकों में जिन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनमें फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर, आजाद इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बाबू बनारसी दास नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, नॉर्दन इंडिया इंजीनियरिंग कॉलेज, शेरवुड कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, श्री राम स्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सरोज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट शामिल हैं।
इसके अलावा डॉ.एमसी सक्सेना कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, अंबालिका इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एसएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बीएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एसआर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, श्री राम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
फाइल फोटो।