पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Uttar Congress Commitee Meeting Lucknow Latest News

अल्पसंख्यकों को लुभाने के लिए कांग्रेस बनाएगी लखनऊ में रणनीति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. राज्य में पार्टी की गिरती साख को बचाने के लिए कांग्रेस दलित और मुस्लिम समुदाय को लुभाने की कोशिशों में जुट गई है। इसी कड़ी में संगठन की अल्पसंख्यक विभाग को सशक्त बनाने 15 सितंबर को विशेष बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में विभाग के सभी पदाधिकारियों को उपस्थित रहने की सख्त हिदायत दी गई है।
अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुर्शीद अहमद सैय्यद 15 सितंबर को लखनऊ आ रहे हैं। इस दौरान वे पार्टी प्रदेश मुख्यालय में कई बैठकें लेंगे। इन बैठकों में विभाग के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। सैय्यद उन्हें संगठन को मजबूत बनाने और अल्पसंख्यक समाज को पार्टी से जोड़ने के गुरुमंत्र देंगे। इसके अलावा पूर्व सांसदों, विधायकों और जिला पंचायत सदस्यों से भी सैय्यद चर्चा करेंगे। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी।
अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी मारूफ खान ने बताया कि बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय और गतिशील बनाने के अलावा मौजूदा राजनीतिक परिवेश पर चर्चा होगी। सैय्यद के अगुवाई में सूबे में दिनो-दिन बढ़ रहीं सांप्रदायिक घटनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगी। खान ने आरोप लगाया कि राज्य सामाजिक सद्भाव बिगाड़ कर कुछ दल अपनी सियासत चमकाना चाहते हैं। दोनों सरकारें अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति उपेक्षात्मक रवैया अपना रही है।
फाइल फोटो।