UTTAR PRADESH NEWS -
2:00PM-चित्रकूट: बाल सुधार गृह से 4 कैदी फरार, तलाशने में जुटी पुलिस की टीम।
1:45PM-आगरा: आगरा के नगला खुशहाली में 9 जुआरियों समेत जुआ खेल रहा सिपाही गिरफ्तार।
1:30PM-बिजनौर: बिजनौर के जलालपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरी, 1 बच्चे की मौत।
1:00PM-बाराबंकी: बोलेरो सवार बदमाशों ने दो ट्रकों से की हजारों रुपए की लूट, पुलिस मौके पर।
12:59PM-मैनपुरी: खाई में पलटी स्कूल बस, 11 बच्चे गंभीर रूप से घायल।
12:45PM-लखनऊ: लखनऊ पहुंचे नोबेल विजेता डॉ.रॉबर्ट एफ कुर्ल, PGI के डॉक्टरों को देंगे भाषण।
12:40PM-हरदोई: हरदोई के संडीला इलाके में ट्रक-कार की टक्कर, 5 लोग घायल।
12:30PM-वाराणसी: कचहरी में एडीआर भवन का उदघाटन आज, हाईकोर्ट चीफ जस्टिस होंगे शामिल।
12:00PM-सिद्धार्थनगर: सदर के नौगढ़ इलाके से अवैध शराब के साथ 2 महिला तस्कर गिरफ्तार।
11:40AM-वाराणसी: नार्वे के यूनिनॉर हेड आज पहुंचेंगे काशी, स्वच्छता अभियान को लेकर मेयर से करेंगे मुलाकात।
11:30AM-इलाहाबाद: महिला की पत्थरों से कूचकर हत्या फाफामऊ के पास मिला शव।
10:36AM-गाजियाबाद: काला पत्थर के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका।
10:30AM-लखनऊ: पहाड़ों पर बर्फ गिरने से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, हो रही है बूंदा-बांदी।
10:00AM-मिर्जापुर: बीजेपी कार्यसमिति की बैठक आज से शुरू, मिशन 2017 पर रहेगा फोकस।
9:45AM-अलीगढ़: गभाना में टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत।
9:40AM-लखनऊ: जालौन में अवैध खनन मामले में खनन अधिकारी निलंबित, डीएम को नोटिस जारी।
9:34AM-मुजफ्फरनगर: नई मंडी इलाके में जिला जेल के बंदी रक्षक की गोली मारकर हत्या।
9:32AM-रायबरेली: हरचंदपुर में पीएसी के जवान ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस मौके पर।
9:31AM-देवरिया: आलन कुंडा में भाई ने भाई को मारी गोली, हालत गंभीर।
9:30AM-कानपुर: बर्रा इलाके में ढोंगी बाबा ने महिला से 2 लाख के जेवरात ठगे।