UTTAR PRADESH NEWS FLASH-
5.10PM- नोएडा: कासना पुलिस ने सुंदर भाटी की बुलेट प्रूफ कार को किया जब्त, मुठभेड़ के दौरान कार छोड़कर भागा बदमाश।
5.00PM- लखनऊ: राज्यपाल राम नाईक बुधवार करेंगे कानपुर का दौरा, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा।
4.40PM- लखीमपुर: 2009 में युवक की हत्या मामले में दोषी पत्नी और प्रेमी को एडीजे कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई,साथ ही10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया।
4.30PM- झांसी: दो अक्टूबर को चलेगा रेलवे में सफाई अभियान, उमा भारती भी होगीं शामिल।
4.25PM- कानपुर: पनकी पुलिस की पिटाई से आरोपी युवक की थाने में मौत, तीन दिन से हिरासत में था युवक।
4.15PM- बागपत: पुलिस अभिरक्षा से शातिर बदमाश फऱार,बाइक से पेशी पर ले जा रहे थे पुलिसकर्मी, आरोपी चकमा देकर हुआ फरार।
2.50PM- गोरखपुर: ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक में सपा के दो नेताओं के बीच मारपीट, समर्थकों ने एक-दूसरे पर चलाईं कुर्सियां।
2.25PM- लखनऊ: केंद्रीय न्यूनतम पेंशन योजना के शुभारंभ पर गृहमंत्री ने कहा सामाजिक न्याय और सुरक्षा प्राथमिकता है।
2.15PM- लखनऊ: बलरामपुर अस्पताल में एक डॉक्टर के सुसाइड करने की सूचना, मचा हड़कंप।
2.05PM- मुरादाबाद: जिला अस्पताल से नवजात बच्ची चोरी, दो महिलाएं चकमा दे बच्ची को ले हुईं फरार।
1.45PM- आगरा: कर्मचारी भविष्य निधि पेंशन धारकों के सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार।
1.40PM- गोरखपुर मंडलीय कारागार पर सीजेएम की अगुवाई में डीएम, एसएसपी की छापेमारी।
12.40PM- लखनऊ: सीपीएमटी की 71 सीटों की काउंसलिंग को लेकर अभ्यर्थियों में आक्रोश, मनमाने तरीके से एमबीबीएस की सीटों के आवंटन का आरोप।
10.25AM- मेरठ: बाल सुधार गृह से दो बाल कैदी भागे, पुलिस ने एक को पकड़ा एक फरार।
9.25AM- लखनऊ: उपचुनाव में नवनिर्वाचित आठ सपा विधायकों को स्पीकर माता प्रसाद ने दिलाई शपथ।
8.50AM- कानपुर: बियर शॉप पर दो युवकों और गार्ड में विवाद, फायरिंग के दौरान दो युवक घायल।
8.45AM- गोरखपुर: मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश के साथ ठंड बढ़ी।
8.40AM- कन्नौज: ऑन ड्यूटी दरोगा को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला,गंभीर हालत में कानपुर रेफर।
8.35AM- लखनऊ: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन आज राजधानी आएंगे, इंसेफ्लाइटिस से बचने के लिए बनाएंगे रणनीति।
8.25AM- लखनऊ: गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे राजधानी में न्यूनतम पेंशन योजना का शुभारंभ।
8.20AM- लखनऊ: उपचुनाव में जीत दर्ज कर चुके निर्वाचित सपा विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह आज। स्पीकर माता प्रसाद दिलाएंगे शपथ
8.15AM- गोरखपुर: मेडिकल कॉलेज में इंसेफ्लाइटिस से 48 घंटे में आठ लोगों की मौत।
8.05AM- लखनऊ: आज विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश भर में लेखपालों की रहेगी हड़ताल।