16. मलिहाबाद आम मंडी के लिए 79 करोड़ रुपए
रिएक्शनः मलिहाबाद आम मंडी के आढ़ती सैयद अमीउल्लाह ने बताया कि इस खबर से आम व्यापारियों में खुशी है। वर्ल्ड लेवल पर फेमस यहां के आमों को प्रॉपर प्लेटफार्म मिलेगा।
17. कन्या विद्याधन के लिए 300 करोड़
रिएक्शनः माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रिंसिपल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जेपी मिश्र ने कहा, यह सराहनीय पहल है। बेटियां पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगी।
18. लखनऊ हाईकोर्ट भवन के लिए 400 करोड़
रिएक्शनः बार एसोसिएशन के महामंत्री सुरेश पांडे ने कहा कि सरकार वकीलों का ध्यान रख रही है। यह अच्छी खबर है।
19. दुधवा टाइगर रिजर्व के लिए 10 करोड़
रिएक्शनः टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के राघवेंद्र कौशल ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा मिलना अच्छी बात हैं, लेकिन गाइडों के लिए भी सुविधाओं की घोषणा होनी चाहिए।
20.फोरलेन सड़कों के लिए 1111 करोड़
रिएक्शनः किसान नेता राम सिंह यादव ने कहा कि फोरलेन का स्वागत है, लेकिन लैंड एक्यिूजिशन फार्मर फ्रेंडली हो।
21.शहरों में शमशान स्थलों के लिए 100 करोड़
रिएक्शनः सीनियर जर्नलिस्ट केपी शुक्ला का मानना है कि शमशान के लिए बजट अच्छी पहल है, लेकिन शमशानों में पार्किंग व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए, ताकि किसी को कोेई समस्या न हो।
22.पावर लूम सेक्टर के लिए 15 करोड़
रिएक्शनः वैश्य एसोसिएशन के संगठन मंत्री अश्वनी गोयल ने बताया कि पावर लूम को बढ़ावा देना सकारात्मक पहल है। इसमें कई सेक्टर्स हैं। इससे इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलना तय है।
23.मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने के लिए 100 करोड़
रिएक्शनः स्टूडेंट लीडर अंकित सिंह बाबू ने बताया कि सरकार स्टूडेंटस को तरजीह दे रही है। इसके लिए 100 करोड़ रुपए आवंटित करना सकारात्मक कदम है।
24.बैट्री चालित रिक्शा के लिए 100 करोड़
रिएक्शनः ई-रिक्शा संघ के पदाधिकारी रमेश कौशल के मुताबिक, ई-रिक्शा के लिए बजट आवंटन अच्छी पहल है,लेकिन हम लोगों की ग्राउंड लेवल समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाए। लाखों बैट्री चालित रिक्शा चालक रोज उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं।
25.जेल के बंदियों को मिलेगा आरओ का पानी
रिएक्शनः मानवाधिकार एसोसिएशन की राशिका बंसल ने कहा कि यह एक अच्छी कदम है। सरकार बंदियों के ह्यूमन राइट का सम्मान कर रही है। उन्हें अच्छा पानी पीने का हक है।
26. मिशन 2017 को ध्यान में रखकर है बजट
वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी ने कहा कि यह बजट मिशन 2017 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है।